पांच सितंबर को चलेगा किताब संग्रह अभियान, 152 पंचायतों में खुला पुस्तकालय

पूर्णिया। जिले में अब तक 152 पंचायतों में पुस्तकालय खोला जा चुका है। शेष बचे 78 पंचायतों में भी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 12:45 AM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 12:45 AM (IST)
पांच सितंबर को चलेगा किताब संग्रह अभियान, 152 पंचायतों में खुला पुस्तकालय
पांच सितंबर को चलेगा किताब संग्रह अभियान, 152 पंचायतों में खुला पुस्तकालय

पूर्णिया। जिले में अब तक 152 पंचायतों में पुस्तकालय खोला जा चुका है। शेष बचे 78 पंचायतों में भी शीघ्र पुस्तकालय खोल लिए जाएंगे। उक्त जानकारी अभियान किताब दान की समीक्षा बैठक में गुरुवार को दी गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम राहुल ने की। डीएम ने बताया कि शिक्षक दिवस पांच सितंबर को किताब संग्रह के लिए अभियान चलाया जाएगा साथ ही किताब दान संग्रह मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कोई भी व्यक्ति कोई किताब समग्र शिक्षा केन्द्र एवं प्रखंडों में बीआरसी भवन में दान कर सकते हैं।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में इसी साल 25 जनवरी को अभियान किताब दान की शुरूआत की गई थी। 23 अगस्त तक 152 पंचायतों में पुस्तकालय खोले जा चुके हैं। इस अभियान के तहत अब तक एक लाख छह सौ 24 किताबे एकत्र हुई हैं। आठ नगर निकाय क्षेत्र बनने के बाद 230 पंचायत बचे हैं। उनमें 78 में पुस्तकालय खोलना बाकी है जिसमें अब 30 पुस्तकालय खोलने के स्थिति में है। 31 अगस्त तक 30 पंचायत में पुस्तकालय खोल लिए जायेंगे। डीएम ने कहा कि पांच सितंबर को किताब संग्रह अभियान चलाया जायगा। 10 बजे से 5 बजे तक जिले में समग्र शिक्षा केन्द्र एवं प्रखंडों में बीआरसी. भवन में लोग पुस्तके दान कर सकते है। डीएम ने सभी 152 पंचायत में खुले पुस्तकालय को साफ-सफाई करवा कर उसे एक सितंबर से नियमित रूप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोलने का निदेश दिया। डीएम ने कहा कि एक सितंबर को जिले से अधिकारी पुस्तकालय का निरीक्षण करने जायेंगे। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में लोग आकर किताब पढ़ सकते हैं तथा चाहें तो किताब घर भी ले जा सकते हैं लेकिन उसके लिए कुछ शुल्क जमा करना होगा। बैठक में बताया गया कि जलालगढ़ प्रखंड के 10 पंचायतों में सभी पुस्तकालय खोल लिया गया है। अमौर में तीन, बैसा में एक, डगरूआ में चार, श्रीनगर में एक, केनगर में चार एवं बीकोठी में दो पुस्तकालय 31 अगस्त तक खोले जाने हैं। डीएम ने कहा कि सितंबर माह के अंत तक सभी बचे 48 पंचायतों में पुस्तकालय खोल लिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे पुस्तकालय को पुरस्कृत किया जाएगा एवं प्रखंड स्तर पर पुस्तकालयों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी डीपीओ, सभी बीईओ, सभी बीआरसी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी