मास्क नहीं पहनने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान

पूर्णिया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिना मास्क लगाकर बाहर निकलने वालों की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:36 PM (IST)
मास्क नहीं पहनने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान
मास्क नहीं पहनने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान

पूर्णिया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिना मास्क लगाकर बाहर निकलने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने बिना मास्क लगाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने सभी थाना अध्यक्षों एवं यातायात पुलिस को इसका सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के आलोक में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूला गया। इसके तहत शहरी क्षेत्र के चौक चौराहों आरएनसाह चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार चौक एवं गिरिजा चौक पर पुलिस ने सैकड़ों वाहन को रोक कर मास्क लगाने वालों से ना केवल जुर्माना वसूला बल्कि उन्हें कड़ी चेताबनी भी दी। पुलिस की सख्ती का असर ही रहा की आज के दिन बाजारों में मास्क लगाकर घूमने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया। हाल के दिनों में बिना मास्क बाजार निकलने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई थी।

chat bot
आपका साथी