कोरोना काल में संकट मोचक बना श्रीधाम सेवा समिति

पूर्णिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच पूर्णिया वासियों के लिए एक बड़ी राहत की ख

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 06:37 PM (IST)
कोरोना काल में संकट मोचक बना श्रीधाम सेवा समिति
कोरोना काल में संकट मोचक बना श्रीधाम सेवा समिति

पूर्णिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच पूर्णिया वासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। जिले के श्रीधाम सेवा समिति की ओर से संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का वितरण फ्री में शुरू किया गया है।

अगर किसी को भी ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए, तो सबसे पहले उसे श्रीधाम मंदिर की वेबसाइट पर जाकर दिए गए नंबर पर फोन कर मरीज का नाम और पता लिखवाना होगा। ऑक्सीजन सिलेंडर लेते समय आधार और प्रेस्क्रिप्शन की फोटोकॉपी जमा करनी है। श्रीधाम सेवा समिति नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर किट के साथ देगी। इस दौरान सिर्फ सिक्युरिटी मनी जमा करना होगा। ऑक्सीजन सिलेंडर की वापसी के समय यह राशि मंदिर के ट्रस्ट द्वारा वापस कर दी जाएगी। श्रीधाम सेवा समिति का कहना है कि लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है। इसे सफल बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर के सप्लाई और रिफिलिग पर यह सब कुछ निर्भर करता है। प्रबंधन का यह भी कहना है कि जरूरतमंद लोगों के लिए यह सुविधा बहाल की गई है और पूरी कोशिश रहेगी कि यह सुविधा स्थिति सामान्य होने तक बनी रहे।जरूरतमंद अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए फोन करें साथ ही दी गई प्रक्रिया को अपनाएं। मंदिर ट्रस्ट उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेगा। इस ट्रस्ट में पंकज नायक, डॉ अलोक, राजकुमार चौधरी, डॉ बिनोद धारेवा, देवानंद तिवारी, राजा सिंह, अरुण जायसवाल, डॉ ऐ के गुप्ता, काशी चोधरी, राकेश रॉय, कन्हैया जायसवाल एवं अन्य इस काम में लगातार सहयोग कर रहें हैं।

chat bot
आपका साथी