बिहार: पूर्व सांसद उदय सिंह ने भाजपा का छोड़ा साथ, लगाया बड़ा आरोप

पूर्णिया से भाजपा के पूर्व सांसद पप्पू सिंह उर्फ उदय सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है औऱ बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने बिहार में जदयू के सामने अपने घुटने टेक दिए हैं।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 07:21 PM (IST)
बिहार: पूर्व सांसद उदय सिंह ने भाजपा का छोड़ा साथ, लगाया बड़ा आरोप
बिहार: पूर्व सांसद उदय सिंह ने भाजपा का छोड़ा साथ, लगाया बड़ा आरोप

पूर्णिया, जेएनएन। पूर्णिया से भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी को अलविदा कहते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अहंकार हो गया है। पार्टी में लगातार कार्यकर्ताओं का अपमान हो रहा है। बीजेपी अपने पुराने सहयोगियों को भूलती जा रही है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजा है.

उन्होंने खुद के द्वारा लिये गये फैसले के लिए केन्द्र और राज्य के बीजेपी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार पर बरसते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस्तीफा देने के बाद सांसद पप्पू सिंह ने कहा कि बीजेपी जिस तरह से जदयू के सामने नतमस्तक हो गई है इससे पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा हैं। इतना ही नहीं पीएम नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता भी कम हो गई है।

बीजेपी को त्यागने के बाद पप्पू सिंह ने भावी योजनाओं का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे किस पार्टी से लड़ेंगे, ये अबतक साफ नहीं हुआ है लेकिन मैं इसके लिए अब कांग्रेस और आरजेडी से बात करुंगा। हालांकि उन्होंने ये साफ कहा कि वे पूर्णिया के हैं लिहाजा वहीं से चुनावी ताल ठोकेंगे।

chat bot
आपका साथी