बाल दिवस पर जिला स्कूल में बच्चे किए गए पुरस्कृत

पूर्णिया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में शिक्षण

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 11:56 PM (IST)
बाल दिवस पर जिला स्कूल में बच्चे किए गए पुरस्कृत
बाल दिवस पर जिला स्कूल में बच्चे किए गए पुरस्कृत

पूर्णिया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में शिक्षण संस्थानों में मनाई गई। इस मौके पर विद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्कूल में प्राचार्य नवल किशोर साह एवं शिक्षकों ने सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। छात्रों ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय में वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन नम्रता प्रसाद एवं अजय कुमार ने किया। इस मौके पर शिक्षक डॉ. भुवनेश्वरी यादव, रमेश कुमार पटेल, सुनील कुमार, सरेाज कुमार, अमरेंद्र कुमार, हुमा गजाला, अमरेंद्र कुमार, कावेरी कुसुम आदि मौजूद थे।

इधर बाल दिवस पर उर्स लाइन कॉन्वेंट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ से 12 वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। इसमें हस्तकला के विविध रूप को छात्राओं ने बखूबी प्रदर्शित किया। वाणिज्य की छात्राओं ने सप्ताह के सातो दिन के बारे में सचित्र विस्तार से बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला स्कूल के प्राचार्य नवल किशोर साह ने किया। उन्होंने बच्चों ी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मौकों पर बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ इस तरह की गतिविधि पर फोकस करना अच्छी पहल है। इस मौके पर विद्यालय की निदेशक सिस्टर एनीस, प्रधानाध्यापिका सिस्टर टेरेसा , सिस्टर सिलविया, सिस्टर पोउला, सिस्टर रजनी, रीता, कंचन, वाणिज्य के गौरव पाठक, आशुतोष कुमार, किरण, पूर्णिमा, दिव्या आदि शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

इधर उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरंगा में भी बाल दिवस का आयेाजन किया गया। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

इधर संकुल संसाधन केंद्र ततमा टोली में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। चाचा नेहरू के तैल चित्र पर समन्वयक कुमारी आशा सिंह एवं संचालिका वीणा कुमारी ने माल्यार्पण किया। समन्वयक कुमारी आशा सिंह ने बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी। इस मौके पर बच्चों के बीच बैलून एवं जलैबी का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी