उच्च विद्यालय में अब तक 272 नामांकन

प्रखंड के प्लस टू विद्यालयों में इंटर में नामांकन का कार्य चल रहा है।बोर्ड के आदेशानुसार विद्यालय में नामांकन कार्य सात अगस्त से आरंभ है। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्यामा उच विद्यालय भटोत्तर में बुधवार तक कला और विज्ञान विभाग में 273 नामांकन लिया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा नामांकन विज्ञान 99 और कला 173 नामांकन हुआ है।यह बोर्ड की ओर से जारी प्रथम चयन सूची के आधार पर लिया जा रहा है।इसके तहत कला में 145 सीट और विज्ञान में 95 सीट विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:55 PM (IST)
उच्च विद्यालय में अब तक 272 नामांकन
उच्च विद्यालय में अब तक 272 नामांकन

बड़हराकोठी (पूर्णिया)। प्रखंड के प्लस टू विद्यालयों में इंटर में नामांकन का कार्य चल रहा है।बोर्ड के आदेशानुसार विद्यालय में नामांकन कार्य सात अगस्त से आरंभ है। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्यामा उच्च विद्यालय भटोत्तर में बुधवार तक कला और विज्ञान विभाग में 273 नामांकन लिया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा नामांकन विज्ञान 99 और कला 173 नामांकन हुआ है।यह बोर्ड की ओर से जारी प्रथम चयन सूची के आधार पर लिया जा रहा है।इसके तहत कला में 145 सीट और विज्ञान में 95 सीट विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। श्यामा उच्च विद्यालय भटोत्तर में नामांकन की पूरी प्रक्रिया कोरोना महामारी को लेकर समिति के जारी दिशा निर्देश के अनुरूप चल रहा है।विद्यालय में नामांकन के लिए पहुंच रहे विद्यार्थियों के बीच सोशल दूरी का पालन करवाते हैं।

chat bot
आपका साथी