ग्यारह हजार वोल्ट तार का गिरने से महिला गंभीर

पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय के बगल में शिव मंदिर के पास ग्यारह हजार बोल्ट का तार गिरने से गु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:39 PM (IST)
ग्यारह हजार वोल्ट तार का गिरने से महिला गंभीर
ग्यारह हजार वोल्ट तार का गिरने से महिला गंभीर

पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय के बगल में शिव मंदिर के पास ग्यारह हजार बोल्ट का तार गिरने से गुरुवार की संध्या अफरातफरी मच गई। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला भवानीपुर मुख्यालय के यादव टोला निवासी मनोज साह की बेटी रीना देवी है।

जानकारी के अनुसार रीना के पिता शिव मंदिर के पास सब्जी का दुकान चलाते हैं। रीना सब्जी के दुकान पर अपने पिता का हाथ बटाने आई थी। संध्या करीब 4 बजे के आसपास ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज की तार में स्पार्क हुआ और पोल पर से टूट कर गिर गया। तार गिरने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इसी बीच रीना देवी चपेट में आ गई जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी