छेड़खानी का विरोध करने पर किशोर को मारी गोली

पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब स्थित स्लम बस्ती में रविवार को छेड़खानी का विरोध करने पर मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 08:10 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 08:10 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर किशोर को मारी गोली
छेड़खानी का विरोध करने पर किशोर को मारी गोली

पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब स्थित स्लम बस्ती में रविवार को छेड़खानी का विरोध करने पर में घघा गली के दबगों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी आकाश (19 वर्ष) गंभीर अवस्था में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। मारपीट और फाय¨रग से स्लम बस्ती में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि जख्मी का बयान नहीं हुआ है। घघा गली के युवकों द्वारा गोली मारे जाने की बात कही जा रही है।

स्लम बस्ती के आक्रोशित नागरिकों ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे मंगल तालाब पर मारपीट हुई। हाथों में हॉकी स्टिक व लाठी लिए दस युवक स्लम बस्ती के एक युवक को मंगल तालाब से खदेड़ते आ रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे भाग रहे आकाश (19 वर्ष) को पीठ में गोली लग गई।

जख्मी आकाश कुमार को इलाज के एनएमसीएच ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद स्लम बस्ती के आक्रोशित नागरिकों ने बताया कि मारपीट व फाय¨रग करने वाले युवक एक लड़की से लगातार छेड़खानी कर रहे थे। छेड़खानी करने से आकाश ने रोका तो घघा गली के अनिल यादव व उसके गुर्गे ने गोली मार दी। इधर कुछ लोगों का कहना है कि क्रिकेट खेलने के दौरान दो गुटों में विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि पुलिस तहकीकात कर रही है।

chat bot
आपका साथी