जगनपुरा में युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, घायल

रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा में रविवार की सुबह बदमाशों ने युवक विक्रात को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 12:49 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 12:49 AM (IST)
जगनपुरा में युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, घायल
जगनपुरा में युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, घायल

फुलवारीशरीफ : रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा में रविवार की सुबह बदमाशों ने युवक विक्रात को घर से बुला कर गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे स्वजनों ने युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत स्थिर बनी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।

गोली लगने से घायल विक्रात के पिता देवेंद्र प्रशाद ने बताया कि तीन दिनों पूर्व विक्रात ने गाव के कुछ युवकों को घर के समीप स्मैक पीने से मना किया था। इस कारण विवाद भी हो गया था। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह जब विक्रात अपने घर की छत पर था तभी राजा, शिवम, कैंडी समेत पांच युवक पहुंचे और विक्रात को इशारा कर बाहर बुलाया। विक्रांत घर से निकलकर कुछ दूर ही गया था तभी युवकों ने सामने से गोली मार दी। अचानक हुई फायरिग से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। गोली लगने के बाद विक्रांत बेहोश होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। सभी युवक विक्रांत को मरा समझकर फरार हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया।

थानेदार राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। तीन दिनों पूर्व भी विवाद हुआ था। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जु की भी जाच कर रही है। विक्रात स्नातक करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी घर पर ही रहकर करता है।

chat bot
आपका साथी