सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे नालंदा के युवक को पिकअप ने कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा

दीपनगर थाना इलाके के मामू भगिना मोड़ पर मंगलवार की सुबह जानकी हॉस्पिटल के पास एक पिकअप वैन ने सेना की नौकरी के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे युवक को कुचल दिया। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:35 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:35 PM (IST)
सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे नालंदा के युवक को पिकअप ने कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। जागरण

बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। दीपनगर थाना इलाके के मामू भगिना मोड़ पर मंगलवार की सुबह जानकी हॉस्पिटल के पास एक पिकअप वैन ने सेना की नौकरी के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे युवक को कुचल दिया। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए  अस्पताल ले गए, एक घंटे में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर लोग आक्रोशित हो गए। रांची-पटना मेन रोड को जाम कर दिया। वे तत्‍काल मुआवजे की मांग पर अड़े थे। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। 

हर दिन सुबह में करता था दौड़ का अभ्‍यास  

बताया गया कि नीतीश कुमार आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह रोजाना सुबह में दौड़ का अभ्यास करता था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पिकअप ने उसे कुचल दिया। वह सड़क पर गिर कर छटपटाने लगा। सुबह सैर को निकले लोगों की नजर पड़ी तो उसे उठाकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान नीतीश ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई जयपाल कुमार ने बताया कि वह बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में किराए के कमरे में रहकर तैयारी करता था। हर रोज सुबह दौड़ने के लिए निकलता था। वह मूल रूप से नवादा जिला के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के बेलखुण्डा गांव का था। 

सड़क पर शव रख बिहारशरीफ बाइपास किया जाम

होनहार युवक की मौत की खबर सुनकर ग्रामीण और स्वजन आक्रोशित हो गए। रांची-पटना रोड बिहारशरीफ बाइपास में देवीसराय मोड़ पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। लोग शासन से तत्काल मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। ठोकर मारकर भाग निकले वाहन चालक की पहचान करके गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। हेवी ट्रैफिक के कारण बाईपास में देखते - देखते वाहनों की कई किमी लंबी कतार लग गई है। दीपनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है, आक्रोशित ग्रामीणों को समझा - बुझाकर जाम हटाने का प्रयास करने लगी। काफी समझाने पर लोग शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  

chat bot
आपका साथी