पुनपुन में महिला ने प्रेमी संग मिल पति की कर दी हत्या

पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपूरा गांव में शनिवार की देर रात महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 01:17 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 01:17 AM (IST)
पुनपुन में महिला ने प्रेमी संग मिल पति की कर दी हत्या
पुनपुन में महिला ने प्रेमी संग मिल पति की कर दी हत्या

पुनपुन : पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपूरा गांव में शनिवार की देर रात महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति नीरज केवट ( 35 वर्ष) को मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पिपरा थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नीरज की मां ने बहू संगीता देवी व दो अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शनिवार की शाम नीरज और पत्नी संगीता देवी के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ था। हंगामा बढ़ने पर आसपास के ग्रामीणों ने नीरज के घर पहुंचकर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया था। आशंका है कि देर रात दोबारा दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी को फोन कर घर बुला लिया। आशंका है कि पत्नी और उसके प्रेमी ने पहले नीरज की पिटाई कर दी फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

बेटी ने 100 नंबर पर दी हत्या की जानकारी

रविवार की सुबह नीरज की आठ वर्षीय बेटी ने पुलिस 100 नंबर पर डायल कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या के पहले काफी हाथापाई भी हुई थी। पुलिस ने नीरज केवट की पत्नी संगीता देवी और गांव के ही रिकू राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, नीरज की पत्नी का कई लोगों से संबंध था। इसका नीरज हमेशा विरोध करता था। विरोध करने पर संगीता देवी कुछ दिनों तक पुनपुन बाजार में किराए के मकान में रहती थी। वहां भी कई लोगों का आना-जाना था। परेशान होकर नीरज ने किराए का कमरा खाली कर बच्चों के साथ पत्नी को लेकर गांव आ गया था।

दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता था नीरज

ग्रामीणों ने बताया कि नीरज केवट की दो बेटी पायल और छोटी कुमारी व चार वर्षीय पुत्र युवराज कुमार है। एक वर्ष पहले तक नीरज केवट दिल्ली में रह कर निजी कंपनी में काम करता था। पत्नी संगीता भी साथ में रहती थी, लेकिन वहां भी उसने कई लोगों से संबंध था।

chat bot
आपका साथी