गंगा में नहा रहा किशोर डूबा, सड़क जामकर हंगामा

पटना मोकामा। थाना क्षेत्र के मोकमाघाट मोहल्ला निवासी रामाशीष साव का 16 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार गंगा में डूब गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:26 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:09 AM (IST)
गंगा में नहा रहा किशोर डूबा, सड़क जामकर हंगामा
गंगा में नहा रहा किशोर डूबा, सड़क जामकर हंगामा

पटना मोकामा। थाना क्षेत्र के मोकमाघाट मोहल्ला निवासी रामाशीष साव का 16 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार गंगा में नहाने के दौरान डूब गया। घटना शुक्रवार की सुबह हुई। जानकारी के अनुसार, अपने मित्रों के साथ चिंटू नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद नाविकों ने किशोर की तलाश में काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला।

घटना से आक्रोशित स्वजनों ने मोकामाघाट मोहल्ला मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग चिंटू की गंगा में तलाश करने की माग कर रहे थे। हालांकि बारिश शुरू होने के बाद जाम कर रहे लोग वापस चले गए।

वहीं घोसवरी थाना क्षेत्र के रामनगर गाव निवासी छोटू कुमार मुहाने नदी में डूब गया। इससे आक्रोशित लोगों ने गांव के समीप एनएच-82 को जाम कर दिया। नदी में शव मिलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने स्वयं जाम हटा लिया।

पुनपुन में वज्रपात से महिला की मौत

संसू, पुनपुन : शहबाजपुर गाव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान शकर पंडित की पत्नी सोनी देवी (32 वर्ष)खेत में धान की रोपनी कर लौट रही थी। इसी दौरान वज्रपात से उसकी मौत हो गई। धनरुआ में दीवार से दबकर वृद्ध महिला की मौत

संवाद सूत्र, धनरुआ : थाना के खड़ीहा गाव में शुक्रवार की शाम दीवार से दबकर शाति देवी (65 वर्ष) की मौत हो गई। महिला कुछ दिनों पूर्व नौबतपुर से मायके आई थी। बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत हुई है। उचित मुआवजा दिया जाएगा। बिक्रम में आहर में डूबी किशोरी

संसू, बिक्रम : थाना क्षेत्र के दनाड़ा कटारी निसरपुरा टोला के आहार के पास एक किशोरी की आहर मे डूबने से मौत हो गई। जिसकी पहचान निसपरपुरा टोला गाव के चंदन पासवान की बेटी निशा कुमारी के रूप में हुई। गुरुवार को खेत मे खाना लेकर गई थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी।

chat bot
आपका साथी