Siwan: ले गए सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर और शादी के लिए कर लिया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

सिवान में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। इसमें वार्ड सदस्‍या समेत तीन को आरोपित किया गया है। सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:05 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:05 AM (IST)
Siwan: ले गए सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर और शादी के लिए कर लिया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
नाबालिग के अपहरण मामले की जांच में जुटी पुलिस। प्रतीकात्‍मक फोटो

बसंतपुर (सिवान), संवाद सूत्र। सिलाई मशीन दिलाने का झांसा देकर एक लड़की का अपहरण कर लिया गया। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र की है। तीन लोगों पर नाबालिग के अपहरण का आरोप लगाया गया है। उनपर शादी की नीयत से लड़की को अगवा किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में अपहृता के पिता ने शुक्रवार की शाम थाने में आवेदन देकर बसंतपुर निवासी गीता देवी, सुजीत कुमार तथा संतोष कुमार को आरोपित किया है।

बोलेरो से घर आई थी वार्ड सदस्‍य 

आवेदन में लड़की के पिता ने कहा है कि आठ जून को बसंतपुर वार्ड संख्या आठ की सदस्य गीता देवी, सुजीत कुमार एवं संतोष कुमार एक बोलेरो से मेरे दरवाजे पर पहुंचे। आते ही गीता देवी ने कहा कि लड़कियों को सरकार की ओर से सिलाई मशीन दी जा रही है। लड़कियों को सिवान ले जाना है। अपनी बेटी को भी मेरे साथ भेजिए। सिलाई मशीन लेकर वह लौट जाएगी। आरोप है कि उसकी बातों में आकर लड़की को बोलेरो से भेज दिया। लेकिन शाम तक बेटी नहीं लौटी। काफी इंतजार के बाद खोजबीन करते गीता देवी के यहां पहुंचे। वहां वह नहीं मिली। इसके बार फिर दोनों आरोपितों के यहां गए। लेकिन बेटी वहां भी नहीं थी। सभी लोग घर छोड़कर फरार थे।  आवेदन में शंका जताई गई है कि शादी की नीयत से लड़की को किडनैप किया गया है।  

बदसलूकी व गहने छीनने की प्राथमिकी 

बसंतपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार की शाम थाने में आवेदन देकर पुत्री के साथ दुर्व्यवहार करने तथा पूछने पर मारपीट कर गले से सोने की चेन छीन लेने के आरोप  में गांव के ही शारदानंद साह, मेवालाल साह, मैनेजर साह, सुरेश साह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष की शारदानंद साह की पत्नी रूबी देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही फौजदार साह फौजदार साह, रमावती देवी, प्रिया कुमारी पर मारपीट करने तथा गले से सोने की चेन छीनने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 13 जून की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी