गया में दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, दोस्तों ने खून से लथपथ शव पहुंचाया घर

बिहार के गया जिले में मंगलवार की सुबह युवक को गोलियों से भून दिया गया। अपराधियों ने युवक को एक के बाद एक तीन गोली मारी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 02:36 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 11:25 PM (IST)
गया में दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, दोस्तों ने खून से लथपथ शव पहुंचाया घर
गया में दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, दोस्तों ने खून से लथपथ शव पहुंचाया घर

गया, जेएनएन। शहर में मंगलवार की सुबह हत्या से सनसनी फैल गई। गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मनी घाट के डुमरिया मंदिर के समीप मंगलवार की अलसुबह अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के एक बाद एक तीन गोली मारी गई। हत्या के बाद मृतक के दोस्तों ने खून से लथपथ शव को उसके घर पहुंचाया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर विष्णुपद थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मृतक के दोस्तों को लिया हिरासत में

विष्णुपद थाना अध्यक्ष शंकर ने बताया कि मृतक की पहचान ब्रह्मनी घाट निवासी उपेंद्र मिश्रा के रूप में की गई है। इस मामले में फिलहाल मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर तीन गोली दागी गई है। इस कारण से उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। 

दिनदहाड़े गोलियों से भूना

बताया जाता है कि एक के बाद एक तीन गोली मारकर उपेंद्र की हत्या की गई। फायरिंग की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। लोग इधर से उधर भागने लगे। इसके पहले की घटनास्थल के आसपास के लोग मामले को लेकर कुछ समझ पाते कि बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। 

तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

शेरघाटी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव से सोमवार को शेरघाटी पुलिस ने कांड संख्या 357/20 के तीन आरोपियों को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष सह ट्रेनी डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि उक्त कांड के प्रकाश मांझी 19 वर्ष, भुवनेश्वर मंडल 50 वर्ष, रामप्रवेश मांझी को छापामारी कर गिरफ्तार की गई है। इन लोगों के खिलाफ सरकारी भूखंड को जबरन अतिक्रमण कर उस पर गृह निर्माण करने का आरोप था। 

chat bot
आपका साथी