नालंदा में कोर्ट की छत से कूद गया युवक, डर्टी पिक्‍चर से था कनेक्‍शन, उधर महिला ने उठाया यह कदम

नालंदा व्‍यवहार न्‍यायालय परिसर में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में एक युवक व एक महिला ने आत्‍महत्‍या करने का प्रयास किया। युवक जहां अश्‍लील वीडियो वायरल करने का आरोपित है। वह गिरफ्तार कर पेशी के लिए लाया गया था। वहीं महिला अपने पति से प्रताड़ि‍त है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:13 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 12:20 PM (IST)
नालंदा में कोर्ट की छत से कूद गया युवक, डर्टी पिक्‍चर से था कनेक्‍शन, उधर महिला ने उठाया यह कदम
नालंदा कोर्ट परिसर और गेट के बाहर हुईं दो घटनाएं। सांकेतिक तस्‍वीर

बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। नालंदा व्‍यवहार न्‍यायालय परिसर में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में एक युवक व एक महिला ने आत्‍महत्‍या करने का प्रयास किया। युवक जहां अश्‍लील वीडियो वायरल करने का आरोपित है। वह गिरफ्तार कर पेशी के लिए लाया गया था। वहीं महिला अपने पति से प्रताड़ि‍त है। दोनों की जान बच गई है। अलग-अलग जगहों पर दोनों का इलाज चल रहा है। एक ही दिन हुई दो घटनाओं से हड़कंप की स्थिति बनी रही।   

शादी से इनकार करने पर वायरल कर दिया था वीडियो 

बताया जाता है कि आशानगर निवासी बली तांती ने 12 अक्‍टूबर को एक किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया था। इस घटना से आहत किशोरी ने आत्‍महत्‍या का प्रयास किया था। इसकी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में लाया गया था। इसी दौरान वह छत से कूद गया। सूचना पाकर सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी, सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद अस्पताल पहुंच गए। उसे सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया।

किशोरी ने किया था आत्‍महत्‍या का प्रयास 

दरअसल पुलिस को जानकारी मिली कि सोहसराय इलाके स्थित एक होटल के कमरे में किशोरी का नग्न अवस्था में फांसी लगाकर खुदकुशी करने के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके के होटलों की तलाशी ली गई। अंततः होटल का पता चला जिसके बाद आरोपित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपित युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल के कमरे में बुलाया। इसके बाद उसने जबरन शादी करने का  दबाव देने लगा। जब मैंने कहा कि अभी पढ़ाई करनी है तो आरोपित युवक ने उसे नग्न कर उसका वीडियो बनाया। जिससे आहत होकर वह फांसी लगाने लगी। इसके बाद बदमाश ने उसका वीडियो वायरल कर दिया।

पति पर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने आई थी महिला 

वहीं दूसरी घटना की बात करें तो महिला ने कोर्ट गेट के पास जहर खा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर आनन-फानन में पुलिस ने उसे सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत चिंताजनक देखकर विम्‍स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला थरथरी के अतबलचक निवासी गोरेलाल यादव की पत्‍नी रूबी देवी है। वह पति पर प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। शिकायत दर्ज नहीं होने से आहत हो उसने खुदकुशी का प्रयास किया।

chat bot
आपका साथी