सिवान में महिलाओं ने किया थाने का घेराव, कहा-अब खुलेआम बिक रही है शराब, बर्बाद हो रहे हैं हम

गांव-घर में खुलेआम हो रही शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने सिवान के असांव थाने का घेराव किया। उनका कहना था कि पुलिस की सुस्‍ती से शराब धंधेबाजों के हौसले बुलंद हैं। विरोध करने पर वे धमकी देते हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:40 PM (IST)
सिवान में महिलाओं ने किया थाने का घेराव, कहा-अब खुलेआम बिक रही है शराब, बर्बाद हो रहे हैं हम
असांव थाने का घेराव करने पहुंचीं महिलाएं। जागरण

आंदर (सिवान), संवाद सूत्र। शराब के अवैध धंधे से परेशान महिलाओं ने बुधवार को थाने का घेराव किया। मामला असांव थाना क्षेत्र का है।तियर गांव के मल्लाह टोला की सैकड़ों महिलाओं ने शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को असांव थाने का घेराव किया। वे शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने व शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग कर रही थीं। पुलिस अधिकारी ने उन्‍हें भरोसा दिया कि जल्‍द कारथानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा तथा धंधेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

खुलेआम बिक रही है शराब, बर्बाद हो रही हमारी जिंदगी

आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि बिहार में  शराबबंदी पूरी तरह फेल हो चुकी है। पहले से ज्यादा अब खुलेआम घरों में शराब बिक्री हो रही है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण शराब धंधेबाज खुलेआम शराब बेच रहे हैं। वे छोटे-छोटे बच्चों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि बच्चे एवं पति रोजाना शराब पीकर आते हैं। शराब के नशे में वे स्वजनों के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करते हैं। वहीं शराब बेचने से मना करने पर शराब धंधेबाजों द्वारा तरह-तरह की धमकी दी जाती है। इससे हमारा जीना मुहाल हो गया है। 

10 शराब धंधेबाजों का नाम बताया पुलिस को 

महिलाओं ने थानाध्यक्ष को आवेदन के माध्यम से गांव के ही 10 शराब धंधेबाजों का नाम पुलिस को सौंपा। साथ ही शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी नहीं होने तथा शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। मौके पर साधु पांडेय, ललन यादव, कपिलमुनि साहनी, मंजिता कौर, ललिता देवी, चंद्रावती देवी, बदमिया कुंवर, डोमनी देवी, मुनीब साहनी, राहुल साहनी, रोहित साहनी, दीपक साहनी, अरविंद साहनी, सोनू कुमार, राजेश साहनी समेत सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे। इस सबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने शराब धंधेबाजों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार जल्द जेल भेजने तथा शराब बिक्री पर रोक लगाने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी