गोपालगंज में पति की गंदी आदत से महिला थी परेशान,गुस्से में उठाया ऐसा कदम की सभी रह गए दंग

गोपालगंज में पति की गंदी आदत से परेशान होकर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया सब सन्न रह गए। पति के शराब पीने को लेकर दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता था। लेकिन रविवार को किसी बात पर विवाद इस कदर बढ़ गया कि पत्नी ने जान दे दी।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 05:20 PM (IST)
गोपालगंज में पति की गंदी आदत से महिला थी परेशान,गुस्से में उठाया ऐसा कदम की सभी रह गए दंग
गोपालगंज में पति की गंदी आदत से परेशान होकर पत्नी ने दे दी जान। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, गोपालगंज । शहर अधिवक्ता नगर वार्ड संख्या 14 में रविवार को एक महिला ने अपने पति की गंदी आदत की वजह से फंदे से लटकर अपनी जान दे दी।  घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मृत महिला के मायके के लोगों को फोन पर दिया। जिसके बाद मायके के लोग मुंबई से गोपालगंज के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद पुलिस आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

पति-पत्नी के बीच हमेशा होता था झगड़ा

बताया जाता है कि शहर के अधिवक्ता नगर मोहल्ला निवासी राजीव रंजन पाठक की शादी करीब ढ़ाई साल पूर्व मुंबई की रहने वाले बबली पाठक के साथ हुई थी। शादी के बाद बबली पाठक को एक 14 माह का बेटा भी है। शादी के बाद पति राजीव रंजन पाठक के हमेशा नशे के कारण हमेशा पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था। इस दौरान रविवार को भी राजीव रंजन पाठक व उनकी पत्नी बबली पाठक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद बबली पाठक ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर उससे झूल कर अपनी जान दे दी। इस दौरान बबली पाठक को फंदे से झूलते देखकर उसके ससुर विश्वनाथ पाठक ने फोन कर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बबली पाठक के शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के बाद नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ङ्क्षसह ने मृतका के मायके के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके के लोगों के आने का पुलिस इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के बाद मृतका के पति राजीव रंजन पाठक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

मेरे नशे की आदत को लेकर हमेशा होता था झगड़ा 

गोपालगंज : शहर के अधिवक्ता नगर मोहल्ले में रविवार को राजीव रंजन पाठक की पत्नी बबली पाठक ने पति के नशे की आदत से तंग होकर सुसाइड कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति राजीव रंजन पाठक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि मेरे स्मैक की  आदत के कारण बबली से हमेशा झगड़ा होता रहता था। इस दौरान पुलिस ने गोपालगंज जिले में स्मैक बेचने वाले धंधेबाजों के बारे में भी राजीव रंजन पाठक से जानकारी प्राप्त की। 

chat bot
आपका साथी