अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या

पति के अवैध संबंध का विरोध करना कादिरगंज थाना अंतर्गत महुआबाग गांव में एक महिला को महंगा पड़ गया। गोतनी और उसके बेटे ने ही उसकी जान ले ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:53 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:53 AM (IST)
अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या
अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या

धनरुआ। पति के अवैध संबंध का विरोध करना कादिरगंज थाना अंतर्गत महुआबाग गांव में एक महिला को मंहगा पड़ गया। शनिवार की दोपहर पति की गैर मौजूदगी में गोतनी और उसके बेटा ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर दोनों घर बंदकर फरार हो गए। महिला के पिता ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 13 वर्षीय नतनी भी घटना के वक्त से गायब है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी भी हत्या कर स्वजनों ने शव को ठिकाने लगा दिया है।

बताया जाता है कि महिला के पति का संबंध उसकी भौजाई के साथ था। महिला हमेशा इसका विरोध करती थी। पति भी हमेशा उसके साथ मारपीट करता था। इन दिनों महिला का पति दिल्ली में है। फोन पर भौजाई से लगातार संपर्क में है। पति की गैरमौजूदगी में महिला पर उसकी गोतनी और उसके बेटे का आतंक और बढ़ गया था। कई बार उसे भूखे तक रखा जाता था।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला के दरवाजे पर बंधे मवेशी भूखे चिल्ला रहे थे। जब उसके घर में आवाज दी गई तो कोई नहीं निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इस बाबत थानेदार शोएब अख्तर ने बताया कि महिला की बेटी का पता लगाया जा रहा है। उसके पिता ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भिजवाया गया है। ---------------------

महुआबाग की घटना

- गोतनी व उसके पुत्र ने वारदात को दिया अंजाम, घटना के बाद से दोनों फरार

- घटना के बाद से महिला की 13 वर्षीय पुत्री भी गायब, चार लोगों पर प्राथमिकी

-------------------

chat bot
आपका साथी