भोजपुर में सड़क पर दौड़ती बाइक में फंस गई महिला की साड़ी, गिरकर चली गई जान

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव निवासी ज्ञानती देवी आज सुबह अपने भतीजा मुन्ना कुमार के साथ दवा के लिए बाइक से भड़सरा गांव गई हुई थी। वहां से लौटने के दौरान चलती बाइक में उनकी साड़ी फंस गई और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 01:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 01:28 PM (IST)
भोजपुर में सड़क पर दौड़ती बाइक में फंस गई महिला की साड़ी, गिरकर चली गई जान
महिला की मौत पर विलाप करते स्‍वजन।

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहियां तियर पथ पर जज भड़सरा- बुढ़ना बीर गांव के समीप मंगलवार ( 26 जनवरी) की सुबह बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाने के दौरान दम तोड़ दिया।जिसके बाद कोहराम मच गया। मृतका 45 वर्षीय ज्ञानती देवी जगदीशपुर के ज्ञानपुरा गांव निवासी नंदजी सिंह की पत्नी थी। सिर में गंभीर चोटें आई थी। हादसे को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कानूनी प्रक्रिया में लगी हुई थी।

भतीजा के साथ दवा के लिए गई थी तभी हुआ हादसा

बताया जाता हैं कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव निवासी ज्ञानती देवी मंगलवार की सुबह अपने भतीजा मुन्ना कुमार के साथ दवा के लिए बाइक से भड़सरा गांव गई हुई थी। इस दौरान लौटने के दौरान महिला की साड़ी अचानक  बाइक में फंस गई। जिसके चलते वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आनन-फानन में बिहिया लाया गया। जहां ,से डॉक्टर ने सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया। इस दौरान महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  सदर अस्पताल में डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कोहराम मच गया।

सरिया लदा जुगाड़ वाहन पलटा, मौत

 आरा-जगदीशपुर पथ पर कौंरा मठिया गांव के समीप सरिया लोड  जुगाड़ वाहन के पलटने से नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। मृतक 55  वर्षीय शिवमुनी चौधरी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का रहने वाला था।  बताया जा रहा है कि वह फिलहाल अपने ससुराल शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव में अपने परिवार के साथ बहुत दिनों से रहता था। मिली जानकारी के अनुसार शिवमुनी चौधरी अपने जुगाड़ वाहन पर आरा से सरिया लोड कर जगदीशपुर जा रहा था। इसी दौरान  कौरा मठिया गांव के समीप उसका बैलेंस बिगड़ गया और वाहन के साथ वह सड़क के चाट में पलट गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष शम्भू भगत घटनास्थल पहुंचे और वाहन के नीचे दबे मृतक को निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा,जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी