हरिद्वार कुंभ से आई महिला ने गोपालगंज में तोड़ा दम तो प्रशासन के छूटे पसीने, गांव के 40 लोगों की हुई कोरोना जांच

मरने वाली महिला के साथ आसपास रहने वाले 40 अन्‍य लोगों की भी कोरोना जांच कराई गई। प्रशासन ने तत्‍काल महिला के घर के पास माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया है। मामला थावे प्रखंड के एक गांव का है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:55 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 01:55 PM (IST)
हरिद्वार कुंभ से आई महिला ने गोपालगंज में तोड़ा दम तो प्रशासन के छूटे पसीने, गांव के 40 लोगों की हुई कोरोना जांच
बिहार के गोपालगंज जिले में हरिद्वार कुंभ से आई महिला की मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

थावे (गोपालगंज), संवाद सूत्र। Bihar Coronavirus Update News: बिहार के गोपालगंज जिले में हरिद्वार के कुंभ से लौटी एक महिला की मौत होने के बाद हड़कंप मच गया। पूरे गांव में खबर फैल गई कि महिला की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है। चर्चा फैलते हुए प्रशासन तक पहुंची तो तुरंत मेडिकल टीम गांव में आ पहुंची। इसके बाद मरने वाली महिला के साथ आसपास रहने वाले 40 अन्‍य लोगों की भी कोरोना जांच कराई गई। प्रशासन ने तत्‍काल महिला के घर के पास माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया है। मामला थावे प्रखंड के एक गांव का है।

बगल में रहने वाली एक महिला मिली कोरोना से संक्रमित

थावे प्रखंड के वृंदावन मौजे गांव में कुंभ से लौटी एक महिला की सोमवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला की मौत की खबर गांव में फैलने के बाद अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई तथा मृत महिला के घर के आसपास के 40 लोगों की कोविड जांच की गई। इस जांच में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली।

गांव की छह महिलाएं गई थीं कुंभ मेले में स्‍नान करने

जानकारी के अनुसार वृंदावन मौजे गांव की बिंदा देवी अपने गांव की पांच अन्य महिलाओं के साथ हरिद्वार के कुंभ मेला में स्नान करने गई थी। वहां से घर लौटने के बाद 70 वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बीडीओ मनीष कुमार सिंह के अलावा सीओ सीओ गगेश झा व चिकित्सा प्रभारी अविनाश कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मृत महिला के घर पहुंचे।

मरने वाली महिला की जांच रिपो‍र्ट निगेटिव

मृत महिला की तत्काल कोविड जांच कराई गई। इस जांच में मृत महिला की रिपोर्ट निगेटिव रही। बावजूद इसके महिला के घर के आसपास के लोगों की जांच कराई गई। इस जांच में गांव की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इसके बाद गांव में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश बीडीओ ने दिया।

chat bot
आपका साथी