जहानाबाद में पुलिस पर हेलमेट लेकर टूट पड़ी महिला और स्वजन, घायल होकर वापस लौटे जवान

जहानाबाद में एक बाइक पर तीन लोगों के सवार होने के आरोप में चालान काटने जा रही पुलिस पर पति-पत्नी और बेटे ने हमला कर दिया। वारदात में तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 12:49 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 12:49 PM (IST)
जहानाबाद में पुलिस पर हेलमेट लेकर टूट पड़ी महिला और स्वजन, घायल होकर वापस लौटे जवान
जहानाबाद में चालान को लेकर हुए विवाद में पुलिस पर हमला करती महिला।

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में शुक्रवार को एक बाइक पर तीन लोगों के सवार होने के आरोप में चालान काटने जा रही पुलिस पर पति-पत्नी और बेटे ने हमला कर दिया। माजरा देखते हुए ग्रामीण भी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। घटना में घायल होकर चार जवानों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जख्मी की पहचान दारोगा नितेश कुमार, सिपाही महेश कुमार और हवलदार मुकेश कुमार और वाहन चालक के रूप में हुई है। वहीं मारपीट के आरोपित विशुनगंज ओपी क्षेत्र के काजी विगहा निवासी संजय कुमार, पुत्र मनीष कुमार तथा पत्नी बेबी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में ग्रामीणों को कहना है कि पुलिस वाहन जांच के नाम पर अवैध वसूली करती है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सागरपुर के समीप शुक्रवार को पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच मखदुमपुर की ओर से एक बाइक पर सवा होकर विशुनगंज ओपी क्षेत्र के काजी विगहा निवासी संजय कुमार, पुत्र मनीष कुमार तथा पत्नी बेबी देवी पहुंचे। एक बाइक पर तीन लोगों को देखकर पुलिस ने वाहन रुकवा लिया। पुलिस ट्रिपल लोडिंग के लिए चालान काटने लगी। चालान काटने से पहले तीनों पुलिस से बहस करने लगे। इसी बीच मनीष कुमार पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। देखते ही देखते उसके स्वजनों ने भी पुलिस पर हमला कर दिया। मनीष की मां बेबी कुमारी हेलमेट से जवान के सिर पर वार करने लगी। पुलिस ने अपने बचाव जवाबी कार्रवाई की तो स्थानीय लोग उग्र हो गए और जवानों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। कुछ ही देर में घटनास्थल रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। ग्रामीणों को बढ़ती संख्या को देख पुलिस ने वहां से वहां से निकल जाना ही ठीक समझा। अंचलाधिकारी के बयान के आधार पर बाइक सवार विशुनगंज ओपी क्षेत्र के काजी विगहा निवासी संजय कुमार, पुत्र मनीष कुमार तथा पत्नी बेबी देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

chat bot
आपका साथी