यहां ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम-हनुमान सभी विद्यमान हैं, बिहार विधानसभा में हुई ये बात..

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को जब विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों को जानकारी दी कि अापके बीच आज ब्रह्मा विष्णु महेश राम हनुमान सभी मौजूद हैं। ये सुनकर सभी चौंक पड़े।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 02:44 PM (IST)
यहां ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम-हनुमान सभी विद्यमान हैं, बिहार विधानसभा में हुई ये बात..
यहां ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम-हनुमान सभी विद्यमान हैं, बिहार विधानसभा में हुई ये बात..

पटना [अरुण अशेष]। शुक्रवार को विधानसभा में कई महत्वपूर्ण नेता नहीं थे। फिर भी उनकी कमी नहीं खली। सदस्यों को जानकारी दी गई कि उनके बीच ब्रह्मा, विष्णु, महेष, राम और हनुमान विद्यमान हैं। किसी और ने नहीं, खुद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने त्रिदेव के सदन में रहने की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक सवाल के सिलसिले में राम और हनुमान की भी चर्चा हो गई। अध्यक्ष को भाजपा के एक विधायक में दक्षिण भारतीय अभिनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की छवि दिखी। 

पहली पाली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में नहीं थे। सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी। अपनी मांग पर जोर देने के लिए भाकपा माले के तीनों विधायक महबूब आलम, सत्यदेव राम और सुदामा प्रसाद पोस्टर लेकर वेल में आ गए। अध्यक्ष ने इन्हें त्रिदेव बताते हुए अपनी जगह पर बैठने का आग्रह किया। बोले-आप त्रिदेव हैं। आपके सवाल का जवाब मिल गया है। अपनी सीट पर जाइए। माले के ये विधायक आम तौर पर रोज किसी न किसी मसले पर वेल में आ जाते हैं। उनके हाथों में पोस्टर भी रहता है। पोस्टर की लिखावट इतनी अच्छी रहती है कि विधानसभा अध्यक्ष तारीफ  करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने पूछा-इतना अच्छा लिखने वाला आपको कहां धरा जाता है। कहां पकड़ लेते हैं। हमको बताइए। दो दिन पहले अध्यक्ष को पोस्टर की लिखावट अच्छी नहीं लगी तो उन्होंने टिप्पणी कर दी थी-लगता है, आज ऑरिजिनल आदमी ने नहीं लिखा है।

भाजपा की भागीरथी देवी के सवाल का लिखित जवाब दे दिया गया था। लेकिन उनकी मांग थी कि मंत्री बोल कर जवाब दें। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उनकी मांग पूरी की। विधायक गुलाब यादव बता रहे थे कि झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के के काको स्थित सरकारी अस्पताल में डाक्टर नहीं रहते हैं। हनुमानजी का बसेरा है। वही मरीजों का इलाज भी कर देते हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने डाक्टरों की तैनाती का भरोसा दिया। साथ में यह भी जोड़ा-हनुमानजी होंगे तो रामजी भी होंगे। रामजी होंगे तो हनुमानजी भी रहेंगे। 

भाजपा विधायक डा रवींद्र यादव इन दिनों काला चश्मा पहन कर सदन में आते हैं। वह सदस्यों की सेहत की भी चिंता करते हैं। ऐसी ही चिंता उन्होंने राजद विधायक ललित यादव की सेहत को लेकर की। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि ललितजी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। आप डाक्टर हैं। डाक्टर चाहता है कि अधिक से अधिक लोग बीमार रहें। उन्होंने डाक्टर यादव के काला चश्मा की ओर इशारा किया-आप धीरे-धीरे एमजी रामचंद्रन बनते जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी