गांजा पीने को पैसे नहीं दिए तो पत्‍नी की कर दी हत्‍या, सिर में गोली मार आरोपित फरार, नालंदा की घटना

नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरीठ गांव में मंगलवार की सुबह अमंगल हो गया। एक व्‍यक्ति ने पत्‍नी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। आरोप है कि गांजा पीने के लिए रुपये नहीं देने पर उसने घटना को अंजाम दिया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:43 PM (IST)
गांजा पीने को पैसे नहीं दिए तो पत्‍नी की कर दी हत्‍या, सिर में गोली मार आरोपित फरार, नालंदा की घटना
घटना के बाद पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। जागरण

कतरीसराय (नालंदा), संवाद सूत्र। कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरीठ गांव में मंगलवार की सुबह अमंगल हो गया। एक व्‍यक्ति ने पत्‍नी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। आरोप है कि गांजा पीने के लिए रुपये नहीं देने पर उसने घटना को अंजाम दिया। मृतका 40 वर्षीय कंचन देवी को पति शंभू पांडेय ने सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि अभी मामला स्‍पष्‍ट नहीं है लेकिन पुत्र से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पति-पत्‍नी में दो वर्षों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। 

छह महीने पहले हुआ था समझौता

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में अक्सर विवाद व झगड़ा होता था। कंचन के साथ शंभु पांडेय अक्‍सर मारपीट करता था। छह महीने पहले उसने मारपीट की जिसकी प्राथमिकी कंचन देवी ने दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया। कंचन के 22 वर्षीय पुत्र संदीप पांडेय ने बताया कि उसके पिता को घर से कोई लेना-देना नहीं था। घर में अक्‍सर वे किचकिच करते थे। जब भी मां घर खर्च के लिए रुपये मांगती तो वे मारपीट करते थे। इतना ही नहीं जब पिता से वह खुद की पढ़ाई के लिए पैसे मांगता तो पिता घर छोड़कर भाग जाते। मंगलवार की सुबह पिता ने मां से गांजा पीने के लिए रुपये। मां ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं तब पिता ने पिस्‍टल निकालकर उनके सिर में गोली मार दी। 

गांव में किसी से नहीं बनती थी आरोपित की

ग्रामीणों ने बताया कि शंभु दिल्ली में मजदूरी करता था। लाकडाउन के कारण गांव में ही रह गया। दोनों के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। गांव में किसी से उसकी नहीं बनती थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि महिला के पुत्र से पूछताछ की गई। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है

chat bot
आपका साथी