बिहारः सुशील मोदी ने नरेन्द्र मोदी को लेकर वीडियो ट्वीट क्या किया होने लगी ज्ञान की बारिश, आप भी देखें

राज्य सरकार या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सवाल खड़ा हुआ कि राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी जवाब के साथ ट्विटर पर आ जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर किए गए उनके ट्वीट पर लाइक और साझा करने से ज्यादा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जानें क्या है मामला-

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:46 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:46 PM (IST)
बिहारः सुशील मोदी ने नरेन्द्र मोदी को लेकर वीडियो ट्वीट क्या किया होने लगी ज्ञान की बारिश, आप भी देखें
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। राज्य सरकार या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सवाल खड़ा हुआ कि राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी जवाब के साथ ट्विटर पर आ जाते हैं। बिहार में रहकर वो देश में विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते रहते हैं। अब उनका एक ट्वीट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर किए गए उनके ट्वीट पर लाइक और साझा करने से ज्यादा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कौन कब सीएम बना और कब पीएम? इसको लेकर माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर ज्ञान की बारिश शुरू हो गई है।

आजादी के बाद अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं जो मुख्यमंत्री भी रहे और प्रधानमंत्री भी हैं। pic.twitter.com/AcnERn2VDB— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) September 25, 2021

दरअसल, सुशील मोदी शनिवार को पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शायद लोगों को नहीं मालूम होगा कि पीएम नरेन्द्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। गुजरात के सीएम से वह सीधे प्रधानमंत्री बने। अभी नरेन्द्र मोदी सात साल से पीएम हैं। सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले 20 साल से देश की सेवा कर रहे हैं। आजादी के बाद से देश में एक भी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं रहा जो मुख्यमंत्री भी रहा और पीएम भी। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी अकेले ऐसे नेता हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने गुजरात को नई ऊंचाइयां दीं। अब वे प्रधानमंत्री हैं तो पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। सुशील मोदी ने कहा कि छह अक्टूबर पीएम को लगातार देश की सेवा करते 20 साल हो जाएंगे। ऐसे में हम प्रधानमंत्री की जन्मतिथि 17 सितंबर से छह अक्टूबर तक सेवा और समर्पण पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं।

सुशील मोदी के इस ट्वीट के बाद माइक्रो ब्लागिंग साइट पर यूजर और विपक्ष के नेता इतिहास की कतरन लेकर आ गए। लोग इंटरनेट से निकालकर जानकारी साझा करने लगे। बताया गया कि मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, वीपी सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और एचडी देवगौड़ा भी सीएम होने के बाद पीएम बने। हालांकि सुशील मोदी का तर्क था कि सीएम के बाद पीएम तो कई नेता हुए पर उनके दोनों कार्यकाल के दौरान गैप रहा। नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री की पद छोड़कर सीधे प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।  

chat bot
आपका साथी