Weather Update: मानसून ने बदला रूख, बिहार में अब कैसा होगा मौसम बता रहे पटना के मौसम विज्ञानी

Bihar Weather Today बिहार में मानसून ने दिया लौटने का संकेत बारिश में आएगी कमी मध्य अक्टूबर तक बिहार में भी कमजोर पड़ सकता मानसून इस वर्ष राज्य में अच्छी बारिश रिकार्ड मध्य जून में हुआ था आगमन

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 06:21 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 06:21 AM (IST)
Weather Update: मानसून ने बदला रूख, बिहार में अब कैसा होगा मौसम बता रहे पटना के मौसम विज्ञानी
बिहार में अब कम होगा बारिश का सिलसिला। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटने का संकेत देने लगा है। अगले 24 घंटे में देश के पश्चिमी भाग से लौटने लगेगा। मध्य अक्टूबर तक बिहार में भी कमजोर पड़ सकता है। इस बीच राज्‍य में लगभग एक सप्‍ताह से जारी बारिश का सिलसिला अब थमने लगा है। बारिश कम होने के साथ राज्‍य में उमस और गर्मी थोड़ी बढ़ी है। हालांकि ऐसी स्थिति मुश्किल से एक या दो हफ्ते तक ही रहने की उम्‍मीद है। इसके बाद ठंड का असर दिखने लगेगा। इस वर्ष मानसून के दौरान राज्य में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई। मध्य जून में राज्य में मानसून का आगमन हुआ था। उसके बाद लगातार प्रदेश में बारिश होती रही। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि मानसून की अच्छी बारिश का लाभ खरीफ की फसलों को मिलेगा।

बेहतर मानसून से अच्छी पैदावार के आसार

राज्य में बेहतर मानसून होने से अच्छी पैदावार हो सकती है। खासकर धान की फसल को काफी लाभ हुआ है। आत्मा के उप परियोजना निदेशक विजेंद्र मणि का कहना है कि मानसून की बारिश अच्छी होने से धान की खेती अच्छी रही। इस वर्ष समय से धान की रोपनी हो गई। मानसून की बारिश देर से होने पर किसानों को इंतजार करना पड़ता था। किसानों को सिंचाई में आने वाली लागत में काफी कमी आई है।

आठ अक्‍टूबर के बाद बारिश के आसार बेहद कम

आठ अक्‍टूबर के बाद राज्‍य में बारिश के आसार बेहद कम हैं। बारिश का सिलसिला वैसे तो आज से ही कई इलाकों में बंद हो गया है। शुक्रवार को कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश हो सकती है। शनिवार के बाद राज्‍य में बारिश के आसार नहीं के बराबर दिख रहे हैं। मौजूदा स्थिति में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ तो राज्‍य में मानसून अगले हफ्ते से पहले ही वापस हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी