Bihar Weather: बिहार को बारिश से आज भी नहीं मिलेगा छुटकारा, कई जिलों के लिए अलर्ट; जानें क्‍या कह रहे हैं मौसम विज्ञानी

Bihar Weather Today कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी उत्‍तर बिहार के इलाके में अधिक होगी बरसात बिहार-झारखंड होते हुए ओडिशा की ओर बढ़ रही है मानसून की ट्रफ लाइन कल से मौसम में सुधार की संभावना

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 06:33 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 06:33 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार को बारिश से आज भी नहीं मिलेगा छुटकारा, कई जिलों के लिए अलर्ट; जानें क्‍या कह रहे हैं मौसम विज्ञानी
बिहार में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर से दक्षिण की ओर मध्य बिहार और इसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र होते हुए झारखंड के रास्ते होते हुए ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर पूर्व, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व भाग के अधिकांश स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने, मेघगर्जन के साथ भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की सी मध्यम स्तर के बारिश होने का पूर्वानुमान है। चार अक्टूबर के बाद मौसम में सुधार के आसार हैं।

मेघगर्जन और हल्‍की बारिश दर्ज

वहीं, प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन व हल्की बारिश दर्ज की गई। रविवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद थोड़ी धूप निकली। मौसम विभाग की मानें तो कम दबाव का क्षेत्र जो पश्चिम बिहार एवं पूर्वी उत्तरप्रदेश के आसपास बना था, जो अब मध्य बिहार के आसपास स्थित है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़‍िया आदि स्थानों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।

हथिया नक्षत्र में बारिश से धान की फसल को लाभ

हथिया नक्षत्र में बारिश होने से किसानों को काफी लाभ होगा। इससे न केवल धान की फसल को लाभ होगा, बल्कि रबी की बुआई में भी मदद मिलेगी। आत्मा के उप परियोजना निदेशक बिजेंद्र मणि का कहना है कि पटना जिले में एक लाख नौ हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। इस वर्ष लगातार बारिश होने से किसानों को काफी लाभ होगा। खासकर धान की फसल को हथिया नक्षत्र की बारिश से लाभ होगा। वर्तमान में बारिश से वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। नमी के कारण धान की कोपलें फूटने में काफी मदद मिलेगी। हथिया नक्षत्र में बारिश होना एक सामान्य बात है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि हथिया की बारिश से रबी की बुआई में भी मदद मिलेगी। इस बारिश से लंबे समय तक खेतों में पानी रहता है।

210 मिमी सर्वाधिक बारिश किशनगंज के ठाकुरगंज में की गई दर्ज 37.4 डिग्री सेल्सियस सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया खगडिय़ा में 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया राजधानी में

इन स्‍थानों पर हुई अधिक बारिश किशनगंज के ठाकुरगंज - 210 सिवान के दरौली - 167 सीतामढ़ी के बेलसंड - 133.8 पूसा - 120.6 सुपौल के निर्मली - 116.8 (बारिश मिमी में)

शहर का अधिकतम तापमान पटना :      28.8 गया :      31.2    भागलपुर :   28.4 मुजफ्फरपुर :   26.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी