Weather in Bihar: बिहार में 27 जनवरी तक घने कोहरे के आसार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Weather Forecast for Patna बिहार के अधिकांश जिलों में 27 तक छाया रहेगा घना कोहरा मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए जारी किया यलो अलर्ट गणतंत्र दिवस के दिन भी सुबह रहेगा कोहरा कम धूप निकलने से ठंड का असर भी रहेगा

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 09:33 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:33 AM (IST)
Weather in Bihar: बिहार में 27 जनवरी तक घने कोहरे के आसार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट
पटना में कड़ी ठंड से लोगों का बुरा हाल। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather News: बिहार की राजधानी पटना (Patna Weather) समेत राज्य के अधिकांश जिलों में 27 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day Celebration in Patna) पर भी सुबह घना कोहरा रहेगा। वहीं, रविवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरे का कहर रहा। हालांकि दस बजे के बाद कोहरा छंटने से धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert for Weather in Bihar) जारी किया है। इसका मतलब यह कि प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। सोमवार को देर सुबह तक धूप (Sun) निकलने की कोई उम्‍मीद दिखाई नहीं दे रही है।

बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का दिख रहा असर

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार ने कहा, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण वातावरण कोहरे से भर गया है। इस तरह की स्थिति 27 जनवरी तक रहने की उम्मीद है। कोहरे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चलाने में हो रही है। असर टे्रन व हवाई यातायात पर भी पड़ा है। सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट से ठंड में इजाफा हो रहा है।

राजधानी के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस उछाल

राजधानी के तापमान में पिछले 24 घंटे की अपेक्षा रविवार को चार डिग्री सेल्सियस का उछाल दिखा था। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 97 फीसद रिकॉर्ड की गई। गया के तापमान में भी वृद्धि दर्ज हुई। हालांकि भागलपुर व पूर्णिया के मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। सोमवार को वहां के तापमान में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। हालांकि आज जिस तरह का मौसम है, तापमान में दोबारा गिरावट के आसार हैं। ऐसे मौसम में सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी