Bihar Weather: बिहार में दो दिन बाद बदलेगा मौसम, पुरवा हवा के साथ बादल दिखाएंगे कमाल

Bihar Weather Forecast बिहार में पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवा का निरंतर प्रवाह जारी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सूर्योदय के समय हल्का कोहरा व धुंध रह सकती है। अगले दो दिनों में बिहार का मौसम बदलने की उम्‍मीद है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 06:24 AM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 10:06 PM (IST)
Bihar Weather: बिहार में दो दिन बाद बदलेगा मौसम, पुरवा हवा के साथ बादल दिखाएंगे कमाल
बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवा का निरंतर प्रवाह जारी है। पोजिशनल एस्ट्रोनामी सेंटर कोलकाता से प्राप्त मौसमी आंकड़ों के आधार पर लोक आस्था महापर्व छठ के संध्याकालीन अघ्र्य के दिन 10 नवंबर को प्रदेश का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। जबकि 11 नवंबर को सुबह का न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं 10 नवंबर को पटना में सूर्यास्त 4.51 से 5.10 के बीच होगा। 11 नवंबर को सूर्योदय 5.54 से 6.09 बजे के बीच होगा। अगले दो दिनों में बिहार का मौसम बदलने की उम्‍मीद है।

छठ में सूर्योदय के समय रहेगा हल्‍का कोहरा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार सूर्योदय के समय हल्का कोहरा व धुंध रह सकती है। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो तापमान में खास गिरावट नहीं होने के कारण छठ के दौरान सुबह और शाम के दौरान लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। पूरे प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14-18 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री एवं डेहरी का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

सुबह छाएगा कुहासा, धूप निकलने के बाद सामान्य होगा मौसम 10 नवंबर को 28-30 डिग्री के बीच होगा अधिकतम तापमान 11 नवंबर को सुबह में 15-17 डिग्री के बीच रहेगा न्यूनतम तापमान 48 घंटे के बाद प्रदेश में पुरवइया हवा का प्रभाव होने के आसार

हवा के रुख में होगा परिवर्तन

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में दो दिनों बाद  हवा के रुख में परिर्वतन के आसार हैं। प्रदेश में पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रवाह हो रहा है वहीं 48 घंटों के बाद राज्य में पूर्वी हवा का प्रवाह आरंभ हो जाएगा। वहीं हवा की गति 5-7 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। जिसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश भागों में आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगा।

chat bot
आपका साथी