धनरुआ में घटने लगा दरधा और कररुआ नदी का पानी

प्रखंड की दो नदियों में आई बाढ़ के बाद पांचवें दिन दरधा नदी के जलस्तर में कमी शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 01:34 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:34 AM (IST)
धनरुआ में घटने लगा दरधा और कररुआ नदी का पानी
धनरुआ में घटने लगा दरधा और कररुआ नदी का पानी

धनरुआ : प्रखंड की दो नदियों में आई बाढ़ के बाद पांचवें दिन दरधा नदी के जलस्तर में कमी शुरू हो गई है। वही कररुआ नदी के जलस्तर में भी कमी आई है। दरधा नदी के जलस्तर में कमी आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं कररुआ नदी के जलस्तर में भी कमी आई है। निचले इलाके में स्थिति अभी भी विकट बनी हुई है, लेकिन गांव से पानी का निकलना शुरू हो गया है।

इन जगहों पर परेशानी बरकरार

वीर, इमलिया, भखरी, अलीपुर, सिमहाड़ी, अरमल, छाती, सोनमई, कुशवन, दौलता, निजामत, ननोरी, सिराधिपर, देवदहा, बहरामपुर, अमरपुरा, आंतपुर आदि जगहों पर खतरा बना हुआ है। इन गांव के लोग अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं।लोग घरों में कैद हैं। इन जगहों पर मुख्य सड़क से संपर्क कटा हुआ है।

इन जगहों पर हालात में सुधार

सतपरसा, मोरियावां, सांडा, कोसुत, अतरपुरा, तेलहाड़ी, रूपसपुर, नदवां, रधुनाथपुर, बारिबिगहा, निमड़ा, धनरुआ, कोल्हाचक का कुछ भाग रमणी बिगहा ,नदपुरा समेत कई पंचायत में पानी धीरे धीरे निकलना शुरू हो गया है।

तटबंध की मरम्मत से कम हुई परेशानी

प्रखंड के सतपरसा, अलीपुर, इमलिया, कोल्हाचक चनाकी तटबंध का जिला प्रशासन द्वारा मरम्मत कराने के बाद कई गांवों में पानी कम हुआ। इन जगहों से पानी का बहाव बंद हो गया है। इसके कारण निचले इलाके में पानी घट रहा है।

20 पंचायत अभी भी डूबी हुई है फसल

मोरियावां, सतपरसा, देवदहा,अलीपुर, जलालपुर, कोसुत, वीर निमड़ा, बहरामपुर, विजयपुरा, धमौल, रेडबिगहा समेत लगभग सभी पंचायतों में खेतों में पानी जमा है ओर फसल नष्ट हो रही है। कुछ पंचायत में मामूली राहत मिली है फिर भी फसल डूबी हुई है।

सीओ ऋषि कुमार ने बताया कि दोनों नदी का जलस्तर में कमी आई। बाढ़ प्रभावित गांव से धीरे धीरे पानी का निकलना शुरू हो गया है, लेकिन स्थिति सामान्य होने में वक्त लगेगा। उन्होंने बताया कि अगर इसी तरह से नदी के जलस्तर में कमी होती रही तो जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। कई पंचायत जाकर स्थिति का जायजा लिया। सभी तटबंध अब सुरक्षित हो गए हैं। मरम्मती का कार्य लगभग पूरा हो गया है।

chat bot
आपका साथी