YouTube क्वीन आम्रपाली दुबे-निरहुआ का रोमांटिक सावन गाना हो रहा वायरल, देखें वीडियो

आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव निरहुआ का भोजपुरी गाना सावन में हरियर भईल गाना आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यू ट्यूब पर वीडियो खूब पसंद किया जा रहा देखें वीडियो

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:12 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 08:20 PM (IST)
YouTube क्वीन आम्रपाली दुबे-निरहुआ का रोमांटिक सावन गाना हो रहा वायरल, देखें वीडियो
YouTube क्वीन आम्रपाली दुबे-निरहुआ का रोमांटिक सावन गाना हो रहा वायरल, देखें वीडियो

पटना, जेएनएन। Bhojpuri Video Song: भोजपुरी की यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट जोड़ी मानी जाती है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं और कई सुपर हिट गानों में साथ नजर आ चुकी है। इन दिनों आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव निरहुआ का भोजपुरी गाना 'सावन में हरियर भईल' यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस रोमांटिक गाने में आम्रपाली दुबे साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं और दिनेशलाल के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। अब तक यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को 70 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

Click कर देखें निरहुआ-आम्रपाली का ये रोमांटिक सावन गाना

'सावन में हरियर भईल' इस गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने  के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। बता दें कि  आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का ये रोमांटिक गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'सिपाही' का है। फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, सुंजय पांडे, मनोज टाइगर और अयाज खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ  'निरहुआ रिक्शावाला 2', पटना से पाकिस्तान, 'दुल्हन गंगा पार के', बम बम बोल रहा है काशी, 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ चलल ससुराल 2', निरहुआ चलल लंदन, आशिक आवारा, काशी अमरनाथ, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' और 'पटना जंक्शन' जैसी फिल्में में साथ नजर आ चुके हैं।

आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं और उन्हें यू-ट्यूब क्वीन भी कहा जाता है, क्योंकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आम्रपाली ने साल 2014 में आई भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। दर्शक उनकी एक्टिंग और डांस को बेहद पसंद करते हैं।

chat bot
आपका साथी