लाइनर सहित आरोपितों की हुई पहचान, हिरासत में तीन संदिग्ध

विवेक हत्याकांड -पिता के बयान पर दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज -मंदिरी दीघा पाटलिपुत्र गांधी मैदान और पीरबहोर में छापेमारी जागरण संवाददाता पटना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:55 PM (IST)
लाइनर सहित आरोपितों की हुई 
पहचान, हिरासत में तीन संदिग्ध
लाइनर सहित आरोपितों की हुई पहचान, हिरासत में तीन संदिग्ध

पटना । बीएससी छात्र विवेक हत्याकांड में संलिप्त आरोपितों की पुलिस ने पहचान कर ली है। काल डिटेल व तीन संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस सोमवार की शाम मंदिरी, पाटलिपुत्र, गांधी मैदान थाना क्षेत्र, पीरबहोर और दीघा में छापेमारी कर आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस लाइनर की भी पहचान कर ली है।

बुद्धा कालोनी के थानाध्यक्ष निहार भूषण ने बताया कि आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। मामले में दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तकनीकी अनुसंधान में भी कुछ अहम सुराग मिले है।

रविवार की शाम उत्तरी मंदिरी स्थित घर के पास गली में 22 वर्षीय विवेक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि तीन दिन पूर्व गांधी मैदान क्रिकेट खेलने के दौरान झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही तीन दिन पूर्व विवेक विवाद किन लोगों से हुआ था उन सभी की पुलिस पहचान कर ली है। इसमें से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास का फुटेज भी खंगाल रही है। लाइनर की पहचान कर पुलिस उसके घर दबिश दी, लेकिन वह वारदात की शाम से ही फरार है और उसका मोबाइल बंद है। सूत्रों की मानें तो अपराधी बाइक से आए थे। अपराधियों की संख्या तीन से अधिक थी। इसमें कुछ छात्र को पहचानते थे। पुलिस का दावा है कि इस मामले का जल्द ही उद्भेदन होगा।

chat bot
आपका साथी