छपरा में भूमि विवाद में हिंसक झड़प, युवक को गोली मार किया जख्‍मी, गांव के दो लोग आरोपित

सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक युवक पर गोली चला दी गई। संयोग से गोली कान के पास से सिर को छीलते हुए निकल गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:22 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:22 AM (IST)
छपरा में भूमि विवाद में हिंसक झड़प, युवक को गोली मार किया जख्‍मी, गांव के दो लोग आरोपित
भूमि विवाद में युवक को मार दी गोली। प्रतीकात्‍मक फोटो

छपरा, जागरण संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव में फोरलेन के समीप गुरुवार को भूमि विवाद में गोलीबारी की घटना हो गई। इस दौरान रामदेव राय के पुत्र 25 वर्षीय मनीष कुमार को गोली मार दी गई। उसे सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में गांव के ही दो नामजद व समेत अन्‍य पर युवक के साथ मारपीट कर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

बाइक सवारों ने घेरकर दिया घटना को अंजाम 

बताया जाता है कि मनीष अपने बड़े भाई के साथ बाइक से उमथा जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक दिया। वे दोनों भाइयों के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर मनीष को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े। इसके बाद लोगो की सहायता से जख्‍मी यवक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्‍पताल पहुंची। घायल युवक से घटना की जानकारी ली।

घायल के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज 

थानाध्‍यक्ष ने बताया कि जमीन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया गया है। दो नामजद समेत अन्‍य को आरोपित किया गया है। मनीष के भाई पंकज कुमार के बयान दर्ज किया पंकज के बयान पर मुफस्सिल थाना में दर्ज प्राथमिकी में विजय राय एवं रविशंकर राय के अलावा छह अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। घटना को लेकर तनाव के हालात हैं। लोगों का कहना है कि उनके बीच लंबे समय से भू‍मि का मामला है। हालांकि अचानक हुई इस घटना से लोक भी हैरान हैं। उनका कहना है कि संयोग था कि गोली शरीर के किसी नाजुक स्‍थान पर नहीं लगी।   

chat bot
आपका साथी