बिहार: पंचायत के तालिबानी फरमान का VIDEO VIRAL, मामला निकला कुछ और, जानिए

सुपौल जिले में पंचायत के तालिबानी फरमान का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की युवक को चप्पल से जोर-जोर से पीट रही है और फिर उससे थूक चटवाया गया। जानिए मामला...

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 29 Jun 2019 01:06 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2019 03:37 PM (IST)
बिहार: पंचायत के तालिबानी फरमान का VIDEO VIRAL, मामला निकला कुछ और, जानिए
बिहार: पंचायत के तालिबानी फरमान का VIDEO VIRAL, मामला निकला कुछ और, जानिए

सुपौल, जेएनएन। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के बलजोरा स्थित खोरिया मिशन में पंचायत का एक तालिबानी फरमान सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें मानवीय संवेदना को शर्मशार करते हुए एक युवक के साथ पहले मारपीट की गई। इसके बाद उसे चप्पल पर थूक फेंक कर चटवाया गया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए युवक को प्रताड़ित किया जा रहा है। घटना 23 जून की बताई जा रही है। मजे की बात तो यह है कि प्रताड़ना के बाद युवक को मुक्त कर दिया गया, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। लेकिन वीडियो वायरल होने की सूचना पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए युवक को थाने बुलाया है और पूछताछ कर रही है।

बिहार मे पंचायत का तालिबानी फरमान-लड़की से चप्पल से पिटवाया, थूक भी चटवाया, मामला था कुछ और. pic.twitter.com/lHmZcd9Aix

— kajal lall (@lallkajal) June 29, 2019

इधर, पीड़ित युवक का कहना है कि वह थाना की शरण में इसलिए नहीं गया कि पुलिस भीड़ के आगे उसका भरोसा नहीं करती। वही, पंचायत के तथाकथित प्रबुद्धों का कहना है कि बात लड़की के प्रतिष्ठा की थी, इसलिए थाना काे सूचना तक नहीं दी गई।

वायरल वीडियो में एक लड़की युवक के मुंह पर तड़ातड़ चप्प्ल मार रही है। वही भीड़ उसे और जोर से चप्पल मारने के लिए उकसा रही है। युवक के चेहरे पर लगातार चप्पल की बरसात हो रही है। पीछे से एक शख्स पूछता है कि फिर आज के बाद किसी लड़की को बुलायेगा? लड़का कहता है-नहीं।

फिर बोला जाता है कि आज के बाद तुम फिर किसी लड़की को मैसेज करेगा? लड़का फिर नहीं में जवाब देता है। पीछे से लड़की पर दबाव बनाया जाता है कि जोर-जोर से चप्पल मारो। इतना ही नहीं, युवक की पिटाई करने के बाद लड़की की चप्पल पर थूककर इससे चटवाया जाता है। वीडियो में लड़के का नाम अभिषेक डिसूजा बताया जा रहा है, जो लतौना मिशन के अलबर्ट का पुत्र है और दिल्ली में रहता है।

 लड़के पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगा रही है भीड़

वीडियो में युवक को ग्रामीणों द्वारा जालसाज बताया जा रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि वह इलाके की भोली-भाली और कम उम्र की लड़कियों को अपनी बातों में फंसा कर पहले प्रेम का नाटक करता है फिर शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली ले जाता है और वहां उस लड़की को किसी गैर के हाथों बेच देता है।

तालिबानी फरमान पर पुलिस ने लिया संज्ञान pic.twitter.com/Wu11Owlojj — kajal lall (@lallkajal) June 29, 2019

 भीड़ का कहना है कि ऐसा करना युवक का धंधा है। लड़के ने गांव की कई लड़कियों को फंसाया है। लड़के को यह कहने पर मजबूर किया जाता है कि वह गांव की सभी लड़कियों को अपनी बहन मानेगा और दोबारा ऐसा काम नहीं करेगा। इसके बाद लड़के को चप्पल पर थूक फेंक कर चटवाया गया।

वायरल वीडियो की हुई पड़ताल, मामला प्रेम-प्रसंग का निकला 

दरअसल, घटना के पांच दिन पहले वीडियो में दिख रही लड़की आरोपी से मिलने बाजार गई थी। वायरल वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। वीडियो में जो लड़की चप्पल से मारती दिख रही है, उसके परिजनों का दावा है कि लड़का उसके घर के नंबर पर मैसेज करता था और फोन पर लड़की से बातचीत भी होती थी।

लड़की के परिजन कराना चाहते थे शादी, खुल गई थी युवक की पोल

घटना से 5-6 दिन पूर्व लड़के के बुलावे पर लड़की उससे मिलने बाजार गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। बाद में शाम के समय लड़की आरोपी युवक के साथ घर लौटी थी। दोनों से बातचीत के बाद परिजन शादी के लिए भी तैयार हो गए थे। इसके बाद युवक के बारे में पता किया गया तो मालूम हुआ कि वह पूर्व से शादीशुदा है और ऐसी जालसाजी करना उसका पेशा है। बताया कि लड़का दो भाई है और एक भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी से भी कोर्ट में शादी कर चुका है।

युवक ने बताया-लड़की दोस्त है, बेवजह किया है प्रताड़ित

वही पीड़ित युवक ने कहा कि वीडियो में दिख रही लड़की से उसकी मुलाकात जनवरी महीने में एक शादी समाराेह के दौरान हुई थी और दोनों दोस्त की तरह थे। घटना के दिन जब वह लड़की को छोड़ने उसके घर गया तो वहां पंचायत के  कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और चप्पल पर थूक फेंक कर चटवाया गया। इसके अलावा पंचायत ने उससे 10 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला। बताया कि पूर्व मुखिया ने उसका मोबाइल और सिमकार्ड भी ले लिया है।

chat bot
आपका साथी