RJD विधायक के विवादित बयान का Video Viral, प्रशासन ने दर्ज कराई FIR; सत्‍यदेव सिंह फिर बोले

राजद विधायक सत्‍यदेव प्रसाद सिंह का विवादित बयान काफी चर्चा में है। उनका बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। प्रशासने ने इसे गंभीरता से लिया और प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 10:32 PM (IST)
RJD विधायक के विवादित बयान का  Video Viral, प्रशासन ने दर्ज कराई FIR; सत्‍यदेव सिंह फिर बोले
RJD विधायक के विवादित बयान का Video Viral, प्रशासन ने दर्ज कराई FIR; सत्‍यदेव सिंह फिर बोले

सिवान, जऐनएन। राष्‍ट्रीय जनता दल के विधायक सत्‍यदेव प्रसाद सिंह का विवादित बयान काफी चर्चा में है। सिवान के गाेरियाकोठी विधायक सत्‍यदेव प्रसाद सिंह के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अंचलाधिकारी विकास कुमार सिंह ने राजद विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

#rjdmla #satyadev_singh #controversial statement pic.twitter.com/JnhgAfrn8C — Prateek Kumar (@prateekpress) November 17, 2019

प्रशासन ने आरोप लगाया है कि राजद विधायक सत्‍यदेव प्रसाद सिंह के बयान का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उन्‍होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है तथा अतिक्रमणकारियों को भड़काने का काम किया है। अंचलाधिकारी ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में चार नवंबर को गोरियाकोठी बाजार में अतिक्रमण हटाये जाने के बाद पहुंचे स्थानीय विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए हिंसात्मक व्यवहार किया जो वायरल वीडियो में दिख रहा है। वीडियो में विधायक अतिक्रमणकारियों को प्रशासन के खिलाफ भड़का रहे हैं, जो न्याय संगत नहीं है।

इस संबंध में राजद विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह से पूछे जाने पर मीडिया को बताया कि अंचलाधिकारी के आरोप दुर्भावना से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि मुझ पर एक नहीं, 100 मुकदमे बिहार और भारत सरकार करवा सकती है। मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं। उन्‍होंने यह भी कहा कि सारे अफसर अपने पाप व कुकर्म को छिपाने के लिए प्राथमिकी कर रहे हैं। मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है। अफसरों की गुंडई नहीं चलने देंगे। अफसरों से हमारी लड़ाई जारी रहेगी।  

chat bot
आपका साथी