Bihar Crime: बिहार के भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO VIRAL, पुलिस बोली- जल्‍द होगी गिरफ्तारी

Bihar Crime बिहार के भोजपुर में सरेआम फायरिंग करते वीडियो वायरल राइफल से लेकर बंदूक से दाग रहे गोली। जमीन विवाद को लेकर रिटायर्ड फौजी का दूसरे पक्ष के साथ हुआ था विवाद। पुलिस बोली- जल्‍द ही गिरफ्तार किए जाएंगे सभी आरोपित।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:33 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:02 AM (IST)
Bihar Crime: बिहार के भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO VIRAL, पुलिस बोली- जल्‍द होगी गिरफ्तारी
आरा में फायरिंग। वायरल वीडियो से ली गई तस्‍वीर।

भोजपुर, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव में घटित गोलीबारी की घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लोग राइफल व बंदूक से गोली चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अन्य लोग भी लाठी-डंडे से लैस नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो 24 नवंबर का बताया जा रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण वायरल वीडियो एवं फोटो की पुष्टि नहीं करता है। जगदीशपुर पुलिस के अनुसार इस घटना में दोनों तरफ से केस हुआ है। दोनों ही पक्षों के करीब दर्जनभर लोगों को आरोपित बनाया गया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फायरिंग में प्रयुक्त  हथियार भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस दोनों पक्षों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

एक साल से चला आ रहा विवाद

बताया जा रहा कि कौंरा गांव निवासी लोकनाथ सिंह उर्फ बुढ़ा सिंह तथा रिटायर्ड फौजी सुदामा सिंह के परिवार के बीच करीब एक साल से 26 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। उपरोक्त जमीन पर दोनों ही पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं। इसे लेकर समय-समय पर दोनों पक्षों के बीच झड़प भी होती रहती है।

चार रोज पहले हुई थी फायरिंग की घटना

कौंरा गांव में 24 नवंबर को जमीन पर दखल-कब्जे के विवाद काे लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प की घटना घटित हुई थी। लोकनाथ सिंह ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में रिटायर्ड फौजी सुदामा सिंह, अर्जुन सिंह, धनंजय सिंह, रंजीत सिंह एवं अपुन कुमार मिलकर मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर जगदीशपुर पुलिस के अनुसार इस मामले में दोनों तरफ से केस हुआ है। दोनों ओर से करीब दर्जनभर लोग मुदालय हैं। दोनों ही पक्षों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश जारी है।

chat bot
आपका साथी