लूट का हुआ शिकार तो बना लिया खुद का गैंग, यात्री बनकर देने लगा वारदातों को अंजाम, जानें Patna News

राजधानी में पुलिस ने एक एेसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो यात्री बनकर अॉटो चालकों को लूटता था। इसमें एक सदस्य ने जब पुलिस के सामने अपना राज खोला तो आंखें फटी की फटी रह गईं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 02:01 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 02:01 PM (IST)
लूट का हुआ शिकार तो बना लिया खुद का गैंग, यात्री बनकर देने लगा वारदातों को अंजाम, जानें Patna News
लूट का हुआ शिकार तो बना लिया खुद का गैंग, यात्री बनकर देने लगा वारदातों को अंजाम, जानें Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी में एक अजीब लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस ग्रुप का एक मेंबर छह माह पहले लूट का शिकार हुआ तो उसने खुद भी यही काम करना शुरू कर दिया। यात्री बनकर ऑटो बुक करना और फिर सुनसान जगह उसे लूटने वाले गिरोह के सरगना सहित चार बदमाशों को दानापुर थाने की पुलिस ने दबोच लिया। पत्रकारनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार बदमाशों के पास लूटी गई ऑटो, मोबाइल, नकद और पिस्टल भी बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दानापुर निवासी अजीत कुमार, शाहपुर निवासी राकेश कुमार, खगौल निवासी शालू और महाराष्ट्र के नांदेड़ जिला निवासी अजरुन सिंह के रूप में हुई है।

साथ में रखते थे हथियार

गया जिला के टेकारी थाना क्षेत्र के सुपता गांव निवासी अजीत कुमार शाहपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर खगौल रेलवे स्टेशन से ऑटो चलाते हैं। कुछ दिन पूर्व ही नया सीएनजी ऑटो लिया था। शनिवार की देर रात वह ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े थे। इसी बीच चार युवक आए और बोले उन्हें दानापुर जाना है। अजीत उन्हें ऑटो पर बैठाकर चल दिए। दानापुर के आसोपुर ऑटो लेकर पहुंचे ही थे कि पीछे बैठे एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी।

संदेह पर की पूछताछ तो हुआ खुलासा

हथियार दिखाने के बाद उसके तीनों साथियों ने अजीत का ऑटो, मोबाइल और छह सौ रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। जिले के सभी थानों की पुलिस को वायरलेस पर सूचना दे दी गई। पत्रकारनगर पुलिस ने ऑटो पर सवार लोगों को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की तब जाकर पूरा मामला खुला।

छह माह पहले खुद के साथ हुई लूट तो बन गया लुटेरा

गिरोह का सरगना अजीत कुमार है। वहीं गिरोह का सदस्य राकेश कुमार यात्री बनकर ऑटो चालक से गंतव्य तक चलने की बात करता था। जबकि शालू और अजरुन सिंह वाहन चालक को पिस्टल सटाकर लूटपाट करते थे। अजरुन सिंह महाराष्ट्र का रहने वाला है। वह दिन में बुटीक में काम करता और रात में अजीत का साथ देता था। करीब छह माह पूर्व अजरुन स्वयं लूट का शिकार हो गया था। इसके बाद वह अजीत के गिरोह में शामिल हो गया। गिरोह अब तक तीन वाहन लूट चुका है।

chat bot
आपका साथी