मायके से लौटी और उसी रात बगल के युवक के साथ फरार हो गई, वैशाली की महिला घर के सारे रुपए भी ले गई

युवक के मुताबिक उसी रात पत्नी घर में रखे सारे रुपए और गहने लेकर करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गाछी टोला निवासी एक युवक के साथ फरार हो गई। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 02:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 02:40 PM (IST)
मायके से लौटी और उसी रात बगल के युवक के साथ फरार हो गई, वैशाली की महिला घर के सारे रुपए भी ले गई
वैशाली के युवक ने पत्‍नी को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

सराय (वैशाली), संवाद सूत्र। बिहार के वैशाली जिले में एक महिला ने अपने पति को जबर्दस्‍त चूना लगाया है। महिला अपनी मां के निधन के बाद मायके गई थी और वहां से लौट नहीं रही थी। पति के काफी समझाने पर वह अपनी ससुराल लौट तो आई, लेकिन आने के बाद उसने जो काम किया उसके बाद पति और अधिक पछता रहा है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सठिऔता गांव का है। पति के लाख मनाने पर महिला घर तो आई, लेकिन उसी रात घर छोड़कर फरार हो गई। जाते-जाते गहने और रुपए भी साथ लेते गई।

20 मई को हुआ था महिला की मां का देहांत

इस संबंध में सठिऔता गांव निवासी विवाहिता के पति ने भगवानपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी करताहां थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव निवासी राज किशोर राय की पुत्री काजल कुमारी के साथ हुई थी। तब से दोनों पति-पत्नी अपने घर में रहते थे। इसी बीच बीते 20 मई को युवक की सास का देहांत हो गया। मां के निधन की खबर सुनकर पत्नी मायके गई थी।

बगल के गांव के युवक के साथ भागी

श्राद्ध कार्यक्रम के बाद जब युवक पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया तो वह आने को तैयार ही नहीं हो रही थी। समझा-बुझाकर पत्नी को युवक अपने घर लेकर आया। युवक के मुताबिक उसी रात पत्नी घर में रखे सारे रुपए और गहने लेकर करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गाछी टोला निवासी एक युवक के साथ फरार हो गई। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिहार में हर महीने प्रेम विवाह से जुड़े 300 केस

बिहार के थानों में प्रेम विवाह, शादी के लिए भगा ले जाने और शादी के लिए अपहरण के हर माह करीब 300 केस औसतन दर्ज किए जा रहे हैं। यहां तक कि लाकडाउन में भी ऐसे मामले नहीं घटे। इस साल मार्च तक शादी के लिए अपहरण के 1140 मामले और प्रेम विवाह के लिए अपहरण के 896 मामले राज्‍य में दर्ज किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें, लॉकडाउन और कोरोनावायरस से नहीं डरे प्‍यार के परिंदे, बिहार के थानों में हर महीने आए 300 मामले

chat bot
आपका साथी