धनरुआ के इंडियन बैंक में सेविकाओं का हंगामा

थाना क्षेत्र के पटना-गया मुख्य सड़क पर इंडियन बैंक में पोषाहार राशि निकासी को लेकर हंगामा कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:15 PM (IST)
धनरुआ के इंडियन बैंक में सेविकाओं का हंगामा
धनरुआ के इंडियन बैंक में सेविकाओं का हंगामा

संवाद सूत्र, धनरुआ: थाना क्षेत्र के पटना-गया मुख्य सड़क पर इंडियन बैंक में पोषाहार राशि निकालने पहुंची सेविकाओं ने हंगामा कर दिया। करीब सौ की संख्या में पहुंची सेविकाएं न तो शारीरिक दूरी का पालन कर रहीं थी और न ही सभी ने मास्क पहना था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर हंगामा शांत कराया।

बताया जाता है कि सुबह करीब 11 बजे अचानक सेविकाएं व उनके पति बैंक पहुंच गई। वहां दो कर्मी कार्यरत थे। सेविकाओं ने दो महीने के पोषाहार की राशि निकालने की बात कहने लगी। इस दौरान बैंक कर्मचारियों से दु‌र्व्यवहार करने लगीं। दु‌र्व्यवहार देख गार्ड ने बैंक का मुख्य गेट बंद कर दिया। इसके बाद बैंक के बाहर से सेविकाएं चिल्लाने लगीं। हंगामा मचा दिया। सूचना पाकर थानेदार पहुंचे।

हंगामा कर रहीं सेविकाओं को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मनाने को तैयार नहीं थीं। दो माह के पैसे बैंक से देने की बात कह रही थीं। इधर, पुलिस द्वारा समझाने का लगातार प्रयास विफल हो रहा था। तब थाने से महिला पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। महिला पुलिस ने बल प्रयोग कर हंगामा कर रहीं महिलाओं को शांत किया। करीब दो घंटे तक बैंक में हंगामा होते रहा। बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि सेविका किसी के इशारे पर जानबूझ कर हंगामा कर रहीं थीं। बैंक को बदनाम करने का प्रयास का किया जा रहा है। मेरी तबीयत खराब है, दो कर्मी ही कर रहे काम: मैनेजर

बैंक के मैनेजर नितेश कुमार ने कहा कि मेरी तबीयत खराब है। बैंक की शाखा में मात्र दो कर्मचारी हैं, जिनके सहारे कार्य हो रहा है। सेविकाएं जान-बूझकर कोरोना काल में हंगामा करने लगीं। इसके पहले बैंक के कर्मचारी ने 20 सेविकाओं को पैसा दिया था। आम लोग भी खड़े थे। उनको भी पैसा दिया जा रहा था। बैंक सभी ग्राहकों का ख्याल रखता है।

chat bot
आपका साथी