बिहार में बाढ़ के बीच अनोखा निकाह, ट्रैक्टर से पहुंची बरात, उसी पर खाया खाना और विदा हो गई बहू

बिहार में बाढ़ से स्थिति खराब है। रोजाना डूबने से लोगों की मौत हो रही है। बुरी खबरों के बीच गोपालगंज से एक अच्छी खबर भी है। जानें कैसे बाढ़ के बीच संपन्न हुआ अनोखा निकाह-

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 10:02 PM (IST)
बिहार में बाढ़ के बीच अनोखा निकाह, ट्रैक्टर से पहुंची बरात, उसी पर खाया खाना और विदा हो गई बहू
बिहार में बाढ़ के बीच अनोखा निकाह, ट्रैक्टर से पहुंची बरात, उसी पर खाया खाना और विदा हो गई बहू

गोपालगंज, जेएनएन। बिहार में कोरोना और बाढ़ का कहर। खेत-खलिहानों से लेकर गांव-घर, हर तरफ पानी ही पानी है। लोग मुसीबत में हैं। इनसब के बीच लड़की पक्ष की जिद से बरात आई। ट्रैक्टर से दूल्हा पहुंचा और छत पर निकाह की रस्म पूरी हुई। ट्रैक्टर की ट्राली पर खाना खिलाकर ट्रैक्टर से ही दुल्हन की विदाई भी हुई। ये सब हुआ बिहार के गोपालगंज जिले में। 

लड़का और लड़की पक्ष के घरों तक पानी ही पानी

जिले में बाढ़ के बीच यह निकाह बैकुंठपुर के हमीदपुर गांव निवासी स्वर्गीय वकील मियां उर्फ मस्तान मियां के पुत्र शेर अली का हुआ है। निकाह महम्मदपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी आलिम मियां की पुत्री से होना तय था। दोनों पक्ष के लोग तैयारी में लगे थे। सारण तटबंध टूटने से विनाशकारी बाढ़ आ गई। प्रखंड की सभी 22 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं। हमीदपुर के साथ ही लड़की के गांव देवकुली में भी बाढ़ का पानी भरा है।

लड़की वालों ने नहीं मानी निकाह की तिथि आगे बढ़ाने की मांग

बाढ़ को देखते हुए शेर अली के घर के लोगोंं ने लड़की पक्ष से निकाह की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया। लड़की पक्ष तैयार नहीं हुआ। जिद को देखते हुए आखिरकार लड़का पक्ष तैयार हो गया। बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली की व्यवस्था कर दूल्हा शेर अली तथा ट्राली पर बराती बैठकर बाढ़ के पानी से होकर देवकुली के लिए निकल पड़े। हर तरफ पानी तथा टूटी सड़कों से होते हुए बरात देवकुली पहुंच गई। लड़की के घर में पानी भरा रहने से दूल्हे को गोद में उठाकर घर की छत पर ले जाया गया। इसके बाद निकाह की रस्म पूरी हुई। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद ट्राली पर ही बरातियों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ट्रैक्टर पर दूल्हा व दुल्हन को बैठाकर विदा किया गया। बाढ़ के बीच इस निकाल ही चर्चा पूरे शहर में है।

chat bot
आपका साथी