पटनाः ससुराल आए पति को देख पत्नी फरार, थाने में पुराने प्यार की कहानियां सुन सभी रह गए दंग

पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। सब नार्मल भी हो गया। पति उसे मायके लेने गया तो उसे देखकर पत्नी फरार हो गई। घटना के बाद महिला की मां ने सोमवार को फतुहा थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:07 PM (IST)
पटनाः ससुराल आए पति को देख पत्नी फरार, थाने में पुराने प्यार की कहानियां सुन सभी रह गए दंग
पटना में आशिक के लिए पत्नी ने पति को छोड़ दिया। सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र फतुहा (पटना)। पति और पत्नी के झगड़े होना आम बात है। छोटी-छोटी बातों पर तल्खियां बढ़ जाती हैं, बाद में सबकुछ ठीक भी हो जाता है। पटना में भी एक घर में ऐसा ही कुछ चल रहा था, पर बात कुछ और थी। पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। सब नार्मल भी हो गया। हंसी-खुशी पत्नी मायके चली गई। कुछ दिन बीता तो पति उसे लेने मायके पहुंचा। पति को देखकर पत्नी घर से फरार हो गई। घटना के बाद महिला की मां ने सोमवार को फतुहा थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची और पहले वाले आशिक की कहानियां सुनाने लगी। कहा कि अब मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी। पति ने लाख कहा पर वह जिद पर अड़ी रही।

मिली जानकारी के अनुसार घटना फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू गांव की है। ससुराल में पत्नी की विदाई करा अपने साथ ले जाने पति पहुंचा। स्वजन विदाई की तैयारी में लगे रहे कि इसी बीच पत्नी मौका देखकर घर से फरार हो गई। पति घर में ही बैठा रह गया और पत्नी निकल ली। परिवार वालों ने खूब ढूंढ़ा पर उसका कुछ पता नहीं चला। कभी पति का शक लड़की के परिवार पर गया तो कभी लड़की के परिवार वाले लड़के पर आंखें तरेरने लगते। अंत में विवाहिता की मां ने फतुहा थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दी। सोमवार को लापता विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फतुहा थाना पहुंच गई। विवाहिता को थाना पहुंचते ही दोनों के स्वजन थाना पहुंचे। महिला ने अपने पुराने प्यार के विषय में सबको बताया। कहा कि मैं इसे काफी समय से जानती हूं और पसंद भी करती हूं। इतना सब सुनने के बाद भी पति अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार था, लेकिन वह नहीं मानी। विवाहिता पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिवार के लोग उसे मनाते रहे पर वह नहीं मानी। 

chat bot
आपका साथी