पटनाः शराब पीकर गर्लफ्रेंड से मिलने की जिद, घर पहुंचे ब्वायफ्रेंड को बेड पर मिली मां, ऐसे उतरा नशा

बिहार की राजधानी पटना में लड़के के साथ नशे में धोखा हो गया। शराब पीकर वह प्रेमिका से मिलने की जिद करने लगा। घर पहुंचा तो लड़की की मां मिल गई। जमकर पिटाई हुई और थाने पहुंच गया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:47 PM (IST)
पटनाः शराब पीकर गर्लफ्रेंड से मिलने की जिद, घर पहुंचे ब्वायफ्रेंड को बेड पर मिली मां, ऐसे उतरा नशा
पटना में लड़के के साथ हो गया धोखा। सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ (पटना): पटना के एक युवक ने शराब पी ली। इसके बाद अपनी प्रेमिका को फोन कर दिया। कुछ देर की बातचीत के बाद उसने गर्लफ्रेंड से मिलने की योजना बना ली। लड़की मना करती रही पर लड़का मानने को तैयार नहीं हुआ। कहा-अब तो तुमसे मिलकर ही मानूंगा। मोबाइल पर लड़की से बात करते हुए ही लड़का अपने घर से निकल गया। लड़की ने भी चाल चली और फरार हो गई। लड़का जब लड़की के घर पहुंचा तो बेड पर मां मिल गई। जमकर धुनाई हुई तो नशा उतर ही अब थाने में पुलिस खातिरदारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामला फुलवारीशरीफ प्रखंड के जक्कनपुर का है। जक्कनपुर निवासी सन्नी ने शनिवार की रात शराब पी ली और प्रेमिका से बात करने लगा। नशे में देर रात गर्लफ्रेंड से मिलने की ठान बैठा। लड़की ने लाख मना किया पर माना नहीं और निकल पड़ा, मगर किस्मत धोखा दे गई।

सन्नी नशे में प्रेमिका के आवास पर पहुंच गया और घर में के भीतर प्रवेश भी कर गया मगर यह इत्तफाक था कि प्रेमिका के स्थान पर उसकी मां सो रही थी। सन्नी कुछ कर पाता तब तक महिला ने जोर से चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घर में मौजूद सभी लोगों की नींद खुल गई। इसके पहले कि लड़का कुछ कहता उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी गई। जिसे जो हाथ लगा उससे मारपीट की गई। पीटने के बाद लड़के को लड़की के स्वजनों ने पुलिस के सौंपने का विचार बनाया। इसी बीच किसी ने फोनकर पुलिस बुला ली। थाने में जब नशेड़ी लड़के से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सबकुछ सच-सच बता दिया। लड़के ने बताया कि वह चोर नहीं है, बल्कि अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। नशे में होने के कारण लड़की ने उसे मना किया था पर वह नहीं माना। बताया जाता है कि लड़के के पहुंचने से पहले ही लड़की घर से कहीं चली गई थी।

chat bot
आपका साथी