शादी करने के लिए यूपी से बिहार भाग आए लड़का-लड़की, पकड़े जाने पर रिश्ता बता चौंकाया

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से लड़का और लड़की बिहार भागकर आ गए। पकड़े जाने पर दोनों ने जब अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया तो सभी शर्मसार हो गए। युवक अपनी ही ममेरी बहन को शादी की नीयत से लेकर भागने के दौरान पकड़ा गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 01:59 PM (IST)
शादी करने के लिए यूपी से बिहार भाग आए लड़का-लड़की, पकड़े जाने पर रिश्ता बता चौंकाया
बिहार में उत्तर प्रदेश के लड़का और लड़की पकड़े गए। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, बक्सर। अजीबोगरीब प्यार की कहानियां बिहार में आए दिन सुनने को मिल जाती हैं। ताजा मामला बक्सर से सामने आया है। यहां उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से लड़का और लड़की बिहार भागकर आ गए। पकड़े जाने पर दोनों ने जब अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया तो सभी शर्मसार हो गए। युवक अपनी ही ममेरी बहन को शादी की नीयत से लेकर भागने के दौरान पकड़ा गया है। आरपीएफ के द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान एक लड़का और एक लड़की संदिग्ध अवस्था घूमते में पाए गए। पूछताछ करने पर लड़के ने खुद को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार गांव का निवासी बताया वहीं, युवती को अपनी ममेरी बहन बताया। उसने कहा कि इनके घरवाले इनकी शादी नहीं होने देना चाह रहे थे। ऐसे में उन्होंने घर से भागने का फैसला किया। दोनों का रिश्ता और घर से भागने का कारण जानकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें शर्म से झुक गईं। पुलिस ने तुरंत ही दोनों को हिरासत में लिया और पोस्ट पर लाकर बैठाया, जिसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया। घटना पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने इसे समाज में हो रहे नैतिक पतन और संस्कारों के ह्रास का एक उदाहरण बताया। लड़के ने बताया कि लड़की उसकी ममेरी बहन है। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले दोनों ने भागने का प्लान बनाया था मगर बाद में स्वजनों को अपनी पसंद बताई। परिवार वालों ने रिश्ते से मना कर दिया। ऐसे में बलिया से लड़का और लड़की भागकर बिहार आ गए। दोनों ने बक्सर में शादी करने का प्लान बनाया था। 

जीजा-साली ने मिलकर ये क्या कर दिया, पटना की घटना से हर कोई हैरान; अब मायके जाने से पहले सोचेंगी महिलाएं

chat bot
आपका साथी