बेगूसराय में यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, हादसे में दो महिलाओं की मौत- दो गंभीर

बिहार के बेगूसराय में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। राजौरा के पास अनियंत्रित ऑटो पलट गया। यात्रियों से भरे ऑटो के पलटने से घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:01 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:01 PM (IST)
बेगूसराय में यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, हादसे में दो महिलाओं की मौत- दो गंभीर
बेगूसराय में ऑटो पलटने से दो की मौत हो गई।

बेगूसराय, जेएनएन। मुफस्सिल थाना में रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजौरा के पास अनियंत्रित ऑटो पलट गया। यात्रियों से भरे ऑटो के पलटने से घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि ऑटो पर सवार होकर करीब दस यात्री सहरसा से गंगा स्नान के लिए सिमरिया जा रहे थे। मृतक की पहचान सहरसा निवासी शांति देवी व रंजू देवी के रूप में हुई है।। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिन्दु प्रसाद ने बताया है कि हादसे अबतक जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों को घटनास्थल व सदर अस्पताल भेजा गया है। 

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, परीजनों ने किया हंगामा 
 
रोहतास।  डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराईन गांव में रविवार को  शौच करने सड़क किनारे गई महिला की वाहन की चपेट में अाने से मौत हो गई। मृतका सीमा देवी 26 वर्ष  मकराइन निवासी उपेन्द्र सिंह की पत्नी थी। घटना के बाद परिजन ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर हंगामा किया।
मृतका के पति उपेन्द्र सिंह ने बताया कि सीमा घर से बाहर शौच करने गई थी। इसी दौरान अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। सीमा की नौ माह की एक पुत्री है और पति किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उपेन्द्र ने बताया कि आज तक हमे ना राशन कार्ड मिला है और ना ही कोई सरकारी सुविधा। जब भी हम आवेदन वार्ड पार्षद को देते थे तो वे बोले कि आपका कार्ड बन जाएगा। खुले में शौच मुक्त गांव घोषित होने के बाद भी उसके घर में शौचालय नहीं बना। जिससे पूरा परिवार खुले में शौच को विवश है। अगर उसके घर शौचालय बन गया होता तो आज सीमा को जान नहीं गंवानी पड़ती। इस संबंध में वार्ड पार्षद दिपक प्रसाद ने बताया कि मृतक महिला बहुत ही गरीब परिवार से है।
chat bot
आपका साथी