शर्मसार हुआ रिश्ता, चाचा ने किया आठ वर्षीय भतीजी से गंदा काम

खून के रिश्‍ते को शर्मसार करते हुए एक चाचा ने ही अपनी आठ वर्षीय भतीजी के साथ दुष्‍कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 11:07 PM (IST)
शर्मसार हुआ रिश्ता, चाचा ने किया आठ वर्षीय भतीजी से गंदा काम
शर्मसार हुआ रिश्ता, चाचा ने किया आठ वर्षीय भतीजी से गंदा काम

वैशाली [जेएनएन]। बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर भेज दिया। घटना बीते शनिवार की दोपहर की बताई गई है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद ग्रामीणों आक्रोशित हैं। वहीं पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर आठ वर्षीय मासूम बच्ची को चाचा बहला फुसलाकर गांव स्थित सरकारी स्कूल की छत पर बने एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची को घर पर न पाकर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। खोजबीन के दौरान स्कूल की छत पर बने कमरे में खून से लथपथ बेहोश पड़ी बच्ची पर परिजनों की नजर गई।

बच्ची की यह हालत देख परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा उसे इलाज के लिए ले गए। सूचना मिलते ही पहुंची मौके पर पहुंच गई। इलाज के दौरान होश में आने पर बच्ची ने सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने 50 वर्षीय दिलीप राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही फरार आरोपित दिलीप राय को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी