गंगा में डूबने से दो छात्राओं की मौत

थाना क्षेत्र के उमानाथ घाट पर शनिवार को गंगा में नहा रहीं दो छात्राओं की डूबने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 01:32 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:32 AM (IST)
गंगा में डूबने से दो छात्राओं की मौत
गंगा में डूबने से दो छात्राओं की मौत

बाढ़ : थाना क्षेत्र के उमानाथ घाट पर शनिवार को गंगा में नहा रहीं दो छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। बच्चियों की पहचान इंटर की छात्रा अंबिका कुमारी (17 वर्ष) और तीसरे क्लास की छात्रा सपना कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों नवादा जिले के रजौली बाजार के निवासी थे। स्वजनों ने बताया कि सपना इंटर की छात्रा अंबिका की ममेरी बहन थी। घटना की जानकारी मिलने पर गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद छात्रा अंबिका का शव गंगा से बरामद कर लिया, जबकि सपना कुमारी गंगा की धारा में काफी दूर आगे बहकर चली गई। तेज धार होने के कारण लोगों की हिम्मत नहीं हो रही थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने दो घंटे बाद सपना का शव बरामद किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

घाट पर मौजूद छात्रा के पिता रजौली निवासी आनंदी प्रसाद ने बताया कि सपना मेरे साले मनोरंजन विश्वकर्मा की पुत्री थी। परिवार वालों के साथ हर वर्ष उमानाथ घाट पर गंगा स्नान करने आते हैं। शनिवार को गंगा घाट से नाव पर सवार होकर स्वजनों के साथ 11:30 बजे दियारा पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद अंबिका और सपना गंगा में नहा रही थी। अचानक दोनों गहरे पानी में चली गई और तेज धार में बहने लगी। स्वजनों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोगों ने अंबिका को निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजनों का आरोप है कि यदि समय पर अस्पताल में इलाज होता तो बच्ची की जान बच सकती थी। स्वजनों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई, लेकिन मदद नहीं मिली। स्थानीय गोताखोरों ने सपना के शव तलाशने के बदले 2100 रुपये वसूले।

तो बच जाती जान..

घटना के बाद रोते हुए अंबिका के स्वजन कह रहे थे कि यदि उमानाथ घाट पर ही स्नान कर लेते तो दोनों बेटियों की जान बच जाती। दूसरे लोगों को नाव से दियारा की ओर जाता देखकर हमलोग भी नाव से पहुंच गए और घटना हो गई।

chat bot
आपका साथी