जमीन विवाद को ले भिड़े दो पक्ष, दर्जनभर लोग घायल

प्रखंड के बिचली मलाही काली स्थान गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:23 PM (IST)
जमीन विवाद को ले भिड़े दो पक्ष, दर्जनभर लोग घायल
जमीन विवाद को ले भिड़े दो पक्ष, दर्जनभर लोग घायल

संवाद सहयोगी, बाढ़: प्रखंड के बिचली मलाही काली स्थान गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। कुछ को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना के बारे में एक पक्ष के जख्मी राजू कुमार ने बताया कि पिछले कई वर्षो से जमीन विवाद को लेकर गोतिया से झगड़ा और विवाद होते रहा है। मंगलवार को हमारे माता-पिता और दो बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे मामा और मामी मंदिर में पूजा करने गईं थीं। इसी दौरान सुरेश रजक सपरिवार पीछे से आकर हॉकी और खंती से वार कर दिया। हल्ला सुनकर बचाने गए तो हमलोगों पर भी हमला कर दिया। बचाव में हमलोगों ने भी उनके ऊपर वार किया। घटना वे सभी घायल हो गए। फिलहाल दोनों तरफ से थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। हालांकि देर शाम तक एफआइआर होने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने बताया की जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। मारपीट में ये लोग हुए घायल

मारपीट में सुरेंद्र रजक, काजल कुमारी, रेखा देवी, राजवीर रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर से डोली कुमारी, सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हैं। एक दर्जन लोग मामूली रूप से जख्मी हैं। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अन्य का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताया।

ऑक्सीजन लेवल गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत

संवाद सहयोगी, बाढ़: बिचली मलाही निवासी नवीन कुमार का अचानक ऑक्सीजन लेवल गिरने से मौत हो गई। नवीन कुमार का जब ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा तो उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा इलाज के दौरान लगभग आधे घटे में ही नवीन कुमार ने दम तोड़ दिया। नवीन कुमार की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों का कहना है कि अनुमंडलीय अस्पताल में नवीन कुमार की एंटीजन किट से कोरोना जाच हुई थी। वह कोरोना पॉजिटिव आए थे। अस्पताल प्रबंधक इस बारे में जानकारी नहीं होने के बात कह रहा है।

chat bot
आपका साथी