सुबह चार बजे निकला था रोजी-रोटी की चिंता में, रात को फोन करने पर मिली मौत की खबर

दानापुर और मनेर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। मनेर में हादसे में मरने वाला शख्‍स पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। शुक्रवार को वह बाइक सहित पानी भरे एक गड्ढे में चला गया था।

By Shubh NpathakEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:08 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:08 AM (IST)
सुबह चार बजे निकला था रोजी-रोटी की चिंता में, रात को फोन करने पर मिली मौत की खबर
सड़क हादसे में हुई दो लोगों की मौत। जागरण

पटना/दानापुर/मनेर, जेएनएन। दानापुर और मनेर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। मनेर में हादसे में मरने वाला शख्‍स पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। शुक्रवार को वह बाइक सहित पानी भरे एक गड्ढे में चला गया था। रात को काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह लोगों ने उसकी लाश दिखी। वह पटना जिले में नल-जल योजना का काम करने वाली किसी निजी एजेंसी में नौकरी करता था। शुक्रवार की देर रात वह एक सहकर्मी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। सिंघाड़ा गौरयास्थान मार्ग पर वाजितपुर मोड़ के समीप ये दोनों बाइक सहित पानी भरे गड्ढे में गिर गए।

केस-मुकदमे के डर से कंपनी वालों ने बनाई दूरी

मनेर में हुए हादसे की सूचना पर कंपनी के अन्‍य कर्मचारी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे एवं दोनों घायलों की खोज की। इस दौरान उन्‍हें एक ही घायल मिल पाया, जिसका इलाज कराया जा रहा है। शनिवार को तड़के लगभग 3:00 बजे गश्‍त के लिए निकली मनेर पुलिस ने लावारिस हालत में सड़क पर पड़ी एक बाइक देखी और उसे जब्‍त कर थाने ले आई। सुबह में इसी जगह लोगों ने एक युवक की लाश दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस सूचना के बावजूद नहीं पहुंच चुकी है। जिस कंपनी में कर्मी काम करता था, वहां के लोग भी केस-मुकदमे के डर से नहीं पहुंचे हैं।

रुकनपुरा मुसहरी के निकट वाहन के धक्‍के से अधेड़ की मौत

देर रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा मुसहरी के निकट अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं घटना  के बाद वाहन चालक गाड़ी के साथ भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरवल के कलेर थाना क्षेत्र के सनहरिया निवासी गोपाल राय का 38 वर्षीय पुत्र अरविंद राय जगदेव पथ के लोहियापथ में परिवार के साथ रहता था। वो जगदेवपथ में ही किसी बिल्डर के यहां गाड़ी चलाता था। देर रात वहां से लौटने के क्रम में सड़क पार करने के दौरान दानापुर की ओर से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। भागने के क्रम में उसे कुचल डाला, जिससे मौके पर ही अरविंद की मौत हो गयी।

सुबह चार बजे ही निकले थे घर से, रात को मिली मौत की खबर

मृतक के भाई सुबोध कांत ने बताया कि शुक्रवार को करीब पौने चार बजे भैया खाना खाकर निकले थे। रात में जब नहीं तो फोन से सम्पर्क करने की कोशिश किया। पर बात नहीं हो सका सुबह में फोन किया तो पुलिस ने घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही पत्नी आरती देवी पुत्री रीया पुत्र सत्यम चित्कार कर उठे। मृतक के पुत्र भाई व स्वजन अस्पताल पहुंचे। यातायात थानाध्यक्ष ए के चौहान ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्का लगने से अरविंद की मौत हो गयी। घटना देर रात रूपसपुर के रूकनपुरा मुसहरी के निकट हुई। शव का पोस्टमार्टम के बाद स्वजनो को सौंप दिया गया। इस बाबत मृतक के भाई के ब्यान पर मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी