भोजपुर में बड़ी वारदात, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर की दो की हत्‍या, तीसरे की हालत गंभीर

आरा नगर थाना क्षेत्र के रघु टोला मोहल्‍ले में शनिवार की सुबह दो लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। मृतकों की पहचान रमेश यादव (25) और जनार्दन यादव (60) के रूप में की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:42 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:29 PM (IST)
भोजपुर में बड़ी वारदात, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर की दो की हत्‍या, तीसरे की हालत गंभीर
घटना के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। जागरण

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के आरा टाउन थाना क्षेत्र के रघुटोला, धरहरा मोहल्ले में शनिवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों में दो को दो गोली एवं दूसरे को एक गोली लगी है। दिनदहाड़े वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार एवं एसआइ प्रभात कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट ग शए है। मृतकों में रघुटोला वार्ड नंबर 34 निवासी स्व.यमुना राय के 65 वर्षीय पुत्र जनार्दन राय एवं दूसरा  रामबाबू यादव का 30 वर्षीय पुत्र रमेश यादव है। घटना सुबह 11 बजे की है। फायरिंग में घायल तारकेश्वर राय के पुत्र मनीष कुमार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।मृतक के भाई कमलेश यादव ने रघुटोला निवासी करीब छह लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है

पैसे के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग करने का आरोप 

मृतक के भाई कमलेश यादव ने बताया कि शनिवार सुबह उसका भाई दरवाजे पर खड़ा था तभी छह की संख्या में हथियारबंद हमलावर वहां आ धमके और पैसे मांगने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में रमेश यादव को दो एवं जनार्दन राय व मनीष कुमार को एक गोली लगी। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। स्वजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्‍पताल ले आए। वहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. एस.के.प्रसाद ने रमेश यादव व जनार्दन यादव को मृत घोषित कर दिया। 

वारदात के बाद छानबीन में जुटी पुलिस 

चिकित्सक डॉ. एस.के.प्रसाद ने बताया कि दोनों गन शॉट व्यक्ति ब्रॉडी आए थे। रमेश यादव को गोली दोनों साइड सीने में लगी है।जबकि मृतक जनार्दन राय को एक गोली बायें साइड कंधे एवं दूसरी गोली बांये हाथ में लगी है जो आर पार हो गई है। सदर एसडीपीओ हिमांशु कुमार ने बताया कि बताया कि अभी-अभी घटना की जानकारी मिली है । दोनों के बीच कुछ विवाद था। हालांकि अभी छानबीन चल रही है। पूरा स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी