गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा: पैकेजिंग कंपनी में लगी आग में दो श्रमिकों की मौत, बिहार के कई मजदूर घायल

गुजरात के कडोडोरा इलाके में एक पैकेजिंग कंपनी में सोमवार की सुबह आग लगी गई। इस घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। मृतक बिहार के बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:32 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:56 AM (IST)
गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा: पैकेजिंग कंपनी में लगी आग में दो श्रमिकों की मौत, बिहार के कई मजदूर घायल
गुजरात के सूरत में पैकेजिंग कंपनी में लगी आग। साभार-एएनआइ

पटना, आनलाइनड डेस्क। गुजरात के सूरत के कडोडोरा इलाके में सोमवार की अहले सुबह एक पैकेजिंग कंपनी में आग लगने की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक बिहार के बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी हे। हादसे में घायल  तीन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की तरफ से 125 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक बिहार का मजदूर सद्दाम है। सोमवार की अहले सुबह पैकेजिंग कंपनी में आग लगने के बाद कई मजदूरों ने जान बचान के लिए पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे कुछ के घायल होने की भी बात सामने आ रही है। 

बता दें कि बिहार के बड़ी संख्या में श्रमिक अलग-अलग राज्यों में काम करते हैं। राज्य की एक बड़ी आबादी मुंबई के बाद गुजरात में भी रहती है। वहां कई तरह के रोजगार से बिहारवासी जुड़े हैं। इनमें श्रमिकों की संख्या सबसे अधिक बताई जाती है। वहीं सुरक्षा कंपनी से भी बिहार के काफी लोग जुड़े हैं। पैकेजिंग कंपनी में भी राज्य के लोग कार्य कर रहे हैं। बताया जाता है कि गुजरात के सूरत के कडोडोरा इलाके में यह हादसा हुआ है। यहां एक पैकेजिंग कंपनी में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच बिहार के पांच मजदूर फंस गए। घटना में आग की लपटों से झुलसने के कारण राज्य के दो मजदूरों की मौत होने बात कही जा रही है। वहीं तीन घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि यह दोनों राज्य के किस जिले के थे यह अभी साफ नहीं हो पाया है। आग लगने के बाद कुछ मजदूरों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग भी लगाई है, जिससे उनके भी घायल होने की बात कही जा रही है। 

chat bot
आपका साथी