बेगूसराय मंडल कारा में दो गुटों में मारपीट, घायल की मौत की अफवाह पर बंदियों ने जमकर की तोड़फोड़

बेगूसराय मंडल कारा में शनिवार को एक वार्ड के बंदियों के बीच किसी बात पर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद जेल प्रशासन ने हूटर बजाया। मामला शांत कराने में दो जेलकर्मी घायल हो गए। एक बंदी भी इस घटना में जख्‍मी हो गया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:00 PM (IST)
बेगूसराय मंडल कारा में दो गुटों में मारपीट, घायल की मौत की अफवाह पर बंदियों ने जमकर की तोड़फोड़
घायलों को एंबुलेंस से ले जाया गया अस्‍पताल। जागरण

बेगूसराय, जागरण संवाददाता। बेगूसराय मंडल कारा में शनिवार को एक वार्ड के बंदियों के बीच किसी बात पर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद जेल प्रशासन ने हूटर बजाया। मामला शांत कराने में  दो जेलकर्मी घायल हो गए। एक बंदी भी इस घटना में जख्‍मी हो गया। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल भेजा गया। इसके बंदी की मौत की अफवाह फैल गई। फिर तो जेल के अन्‍य बंदी उग्र हो गए। जेल अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ किया। हंगामा मचाया। स्थिति बिगड़ती देख जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय ने बलपूर्वक स्थिति को नियंत्रण में कराया। तोड़फोड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।  घायल बंदी नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी जनार्दन सिंह का पुत्र रामविक्रम सिंह है। वहीं घायल कक्षपाल ओमप्रकाश व कुंदन कुमार हैं।  

शौचालय जाने को लेकर हुआ दो बंदियों में हुआ विवाद 

जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वार्ड संख्या 14 में शौचालय जाने को लेकर दो बंदियों में झड़प हुई थी। झड़प के बाद वार्ड में बंद करीब 80 बंदियों में गुटबाजी होने लगी। एक गुट ने सर्वोदय नगर निवासी राम विक्रम सिंह के साथ मारपीट की। मारपीट रोकने व बंदी को बचाने के क्रम में दो कक्षपालों को भी चोटें आईं। जेल प्रशासन ने घायल कैदी व कक्षपाल को सुरक्षा व इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वापस मंडल कारा भेज दिया।

जेल में अफवाह फैला कर की तोड़फोड़

कैदियों में मारपीट व घायल को इलाज के लिए भेजे जाने के बाद मंडल कारा में शरारती तत्वों ने इलाजरत कैदी की मौत की अफवाह फैला दी। बंदी की मौत की अफवाह फैलते ही जेल के कैदी उग्र हो गए और हंगामा मचाने लगे। इस दौरान कैदियों ने जेल अस्पताल में जमकर तोड़ फोड़ की है। जेल अधीक्षक ने कहा कि शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। नगर थाना में तोड़फोड़ के आरोपित बंदियों पर प्राथमिकी कराई जा रही है।  

chat bot
आपका साथी